Explore

Search

August 4, 2026 9:43 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

सीएमएचओ ने सीएमएचओ कार्यालय बेमेतरा और सिविल सर्जन ने जिला चिकित्सालय में फहराया तिरंगा झंडा।

सीएमएचओ ने सीएमएचओ कार्यालय बेमेतरा और सिविल सर्जन ने जिला चिकित्सालय में फहराया तिरंगा झंडा।

*बेमेतरा 27 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस “26 जनवरी 2026” के शुभ अवसर पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने सीएमएचओ कार्यालय बेमेतरा में ध्वजारोहण किया ।सीएमएचओ कार्यालय में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल राज, डीपीएम सुश्री लता बंजारे ,विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के साथ कार्यालय के अधिकारी,कर्मचारी, सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल हुए,वही जिला जेल बेमेतरा में जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय ने तिरंगा झंडा फहराया , और जेल के बंदियों ने राष्ट्र गान किया पश्चात सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने जेल प्रहरी से सलामी ली उक्त अवसर पर जिला जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय, फार्मासिस्ट दीक्षा कश्यप,जेल प्रहरी के साथ सभी जिला जेल बेमेतरा के स्टॉफ उपस्थित रहे, सीएमएचओ डॉ रोहलेडर ने समस्त मेडिकल स्टॉफ, के साथ जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।*

 

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने फहराया तिरंगा झंडा राष्ट्रगान के बाद उपस्थित सभी ने शासनादेशनुसार राष्ट्रगीत वन्देमातरम का भी साउंड सिस्टम के साथ गायन किए। तत्पश्चात सभी को स्वल्पाहार वितरण किया गया। उक्त अवसर पर

जिला चिकित्सालय में सभी विशेषज्ञ डॉक्टर, ,मेडिकल ऑफिसर,नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडीकल स्टाफ,, अधिकारी कर्मचारियों सहित,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,सुरक्षा गार्ड आदिउपस्थित रहे,

 

 

*स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य समारोह स्थल बेसिक स्कूल मैदान में संपूर्ण टीकाकरण अभियान तहत झांकी निकाली गई*

 

बेमेतरा जिला मुख्य समारोह में गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते इस गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में संपूर्ण टीकाकरण अभियान का आकर्षक झांकी जो कि स्वास्थ्य शिक्षा पर भी आधारित था स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीएमओ खण्डसरा डॉ शरद कोहlड़े के नेतृत्व में प्रदर्शित किए गए जिसको मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधि,के साथ उपस्थित आमजन सभी ने सराहना किया ।

 

*प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी,(स्वास्थ्य विभाग) का मुख्य अतिथि हाथों हुआ सम्मान*

 

वहीं बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि माननीय सांसद विजय बघेल जी के हाथों स्वास्य विभाग के प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी श्री संजय कुमार तिवारी,को स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों/योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जिले के आम नागरिकों को सूचना पहुंचाना एवं आम नागरिकों को उक्त योजना का लाभ पहुंचाने हेतु महत्वपूर्ण योगदान के लिए कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के अनुशंसा पर मुख्य अतिथि हाथों प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया साथ में श्री अनुज रात्रे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) को

आयुष्मान अरोग्य मंदिर-गाड़ामोड़ में गुणवत्ता पूर्ण प्रसव कराया जाने पर और श्री सौरभ रामटेके सुरक्षा कर्मी को अपने मूल दायित्वों के साथ कार्यालयीन कार्यों अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india