Explore

Search

August 4, 2026 10:35 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर नये एएसपी बेमेतरा हरीश कुमार यादव ने किया थाना साजा का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा।

 एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर नये एएसपी बेमेतरा हरीश कुमार यादव ने किया थाना साजा का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा।

*• जप्ती माल, मालखाना, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर, थाना की अन्य रजिस्टर व तख्ती किये गए चेक।*

 

*• अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश।*

 

*• पेंडिंग अपराधों व शिकायतों के समय – सीमा में निराकरण करने के दिए गए निर्देश।*

 

*• नए कानूनों के लागू होने पर तकनीकी साक्ष्यों के संकलन के महत्व उनके संकलन के संबंध में किये मार्गदर्शन।*

 

*• थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर शीघ्र निराकरण करने दिए गए निर्देश।*

 

*• चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने दिए गए निर्देश।*

————————————

*बेमेतरा, 15 जनवरी 2026:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव ने थाना साजा का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। एएसपी बेमेतरा के द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी स्टॉफ को निर्धारित एवं साफ सुथरी यूनिफार्म धारण करने, हमेशा अनुशासन में रहने के संबंध में निर्देशित किया गया। साथ ही थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर शीघ्र निराकरण करने, महिलाओं व बुजुर्गो से अच्छा व्यवहार करने के संबंध में में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

*एएसपी बेमेतरा ने* अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, त्वरित न्याय हेतु चालान प्रस्तुतिकरण, महिला एवं बाल अपराधों के प्रकरणों में संवेदनशीलता तथा साइबर अपराधों के त्वरित निराकरण पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए।

 

*साथ ही थाना भवन व* परिसर को साफ सुथरा रखने, पेंडिंग अपराधों व शिकायतों के समय – सीमा में निराकरण करने व जप्ती माल के शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया। वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों की समय सीमा में निराकरण करने निर्देश दिया गया। तथा थाना प्रभारी को अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

*तथा थाना की जप्ती माल,* मालखाना, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर, थाना की अन्य रजिस्टर व तख्ती चेक किये। तथा लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिकतत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व थाना में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक / रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने करने निर्देश दिये गये। नए कानूनों में समाहित धाराओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नए कानूनों के लागू होने पर तकनीकी साक्ष्यों के संकलन के महत्व उनके संकलन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

*उन्होंने ने थाना प्रभारी को* सोशल मीडिया पर सतत निगाह रखने और कानून और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। चोरी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और काम्बिंग गश्त करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

 

*औचक निरीक्षण के दौरान* थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, पवन सिंह, फागेश्वर देशमुख, आरक्षक अर्जुन ध्रुव, गोलु पटेल, रामाअनुज जायसवाल, मोती जायसवाल एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india