Explore

Search

August 4, 2026 10:34 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी। 

 • एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी। 

*• साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।*

 

*• जुआ सट्टा एक्ट के 02 प्रकरण में 02 आरोपियों से नगदी 3,890/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त।*

———————————–

*बेमेतरा, 15 जनवरी 2026 :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

 

*इसी क्रम में 14 जनवरी 2026 को* साइबर सेल एवं पुलिस चौकी देवकर स्टाफ को जरिये मुखबिर से सुचना मिली कि शिव कुमार लहरे निवासी देवकर नामक व्यक्ति ओव्हर ब्रीज के नीचे आम जगह पर एवं दिनेश यादव निवासी देवकर नामक व्यक्ति बाजार चौक के पास देवकर में अंको पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख कर लोगों को सट्टा खेला रहा है। कि सुचना पर साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया।

 

*जिस पर पुलिस चौकी* देवकर थाना साजा में जुआ सट्टा का 02 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी 01 . शिव कुमार लहरे पिता ढेलऊ राम उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 05 देवकर चौकी देवकर थाना साजा 02. दिनेश यादव पिता होरी लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 देवकर चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपियों के पास से कुल जुमला नगदी रकम 3,890/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त किया गया है।

 

*उक्त कार्यवाही में* साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा,चौकी प्रभारी देवकर सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर, साइबर सेल टीम आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, रेखन साहू, संतोष धीवर, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू, विनोद सिंह, चौकी देवकर से आरक्षक भूषण कारकंडे एवं समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india