Explore

Search

August 4, 2026 11:23 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

सतनामी समाज की पुर्वजों की पावन भूमि नारलौन पर महान जगतगुरु परम पूज्य बाबा गुरु बीरभान जी की 322 वी जयंती डॉ.जगजीवन खरे के नेतृत्व में मनाया

सतनामी समाज की पुर्वजों की पावन भूमि नारलौन पर महान जगतगुरु परम पूज्य बाबा गुरु बीरभान जी की 322 वी जयंती डॉ.जगजीवन खरे के नेतृत्व में मनाया

 

*दिल्ली,पंजाब,हरियाणा,उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र,असम और छत्तीसगढ़ से लाखों की संख्या में सतनामी समाज की अहम बैठक हुई संपन्न*

 

 

 

नारलौन हरियाणा – छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय समाजिक कर्णधार डॉ.जगजीवन खरे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश,असम, उड़िसा,से पहुंचे समाज के प्रबुद्ध लोगों को एक मंच छडिदार,भंडारी,महंत, राजमंहंत, गायक, चौका कडिहार, सतनामी समाज के संत पहुंचे और विशेष विचारों की चर्चा परिचर्चा हुआ।

सतनामी समाज की पुर्वजो की भूमि नारनौल हरियाणा में समाज के लोगों की भीड़ में महान जगतगुरु परम पूज्य बाबा गुरु बीरभान जी के जन्म जयंती बड़ी धुमधाम से मनाया गया इस खुशी के मौके पर भारत के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग आकर अपने जीवन को एक यादगार दिन के रूप में मनाया जहां पुरे परिवार सतनामी समाज और प्रदेश सहित पूरे भारत में सत्य का परचम लहराने व मनखे मनखे एक बरोबर के संदेश को भारत में निवास करने वाले करोड़ों भारतवासीयों के हृदय पर सत्य का अलख जगाने का काम किया…छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा के सतनामी समाज सहित नारनौल धाम के आस पास के सम्पूर्ण मानव समाज सहित हजारों की संख्या में धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकार के संरक्षक करूणा त्याग और समर्पण,साहस के प्रतीक गुरु बीरभान बाबा जी का संपूर्ण मानवता के लिए एक प्रकाश स्तंभ बनकर मानव जीवन को अपने आशीर्वाद से धन्य कर दिया जिनके वंशज आज भारत के कोने-कोने में निवास करते हैं।। सतनामी समाज की खानी बानी और सात्विक विचार और आहार व सुंदर व्यवहार दुनिया भर में अपनी अनुपम पहिचान बनाया है। जो आज अपने परिवार सहित इस पवित्र धरती नारनौल पर श्रद्धा से नतमस्तक होकर इन दिव्य आयोजनों का हिस्सा बना।

 

 

 

*कार्यक्रम की एक झलक*

 

 

कार्यक्रम पालो चौक एवं भंडारा 3 जनवरी 2026 को समय प्रातः 6:00 बजे से लेकर के शाम 4:00 बजे तक स्थान सतलोक आश्रम धोसी पहाड़ सत्संग समारोह व 2 से 4 जनवरी 2026 प्रातः 9:00 बजे से प्रातः 11:00 तक रुकने का स्थान यादव धर्मशाला नारनौल जिला महेन्द्रगड़, हरियाणा इस आयोजन के उपरांत सत्संग संत श्याम साहब जी सतगुरु दरिया आश्रम दंगसी गोपालगंज बिहार से संवादकर्ता रहेंगे, वही सत्संग दीदी शीला बाई जी हरियाणा से, चौका आरती राजमहंत पंडित अनूप जी छत्तीसगढ़ से, तथा चौका आरती राजमहंत पंडित कुमार दास जोशी जी, भारत के कोने-कोने से बड़ी इस आयोजन में शामिल होंगे इस आयोजन में अखिल भारतीय सतनाम धर्म संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ. जगजीवन खरे,संरक्षक सदस्य संतोष भारती,कोषाध्यक्ष विद्याधर गावस्कर के नेतृत्व में यह आयोजन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लाह के साथ में किया जाएगा। जिसमें आप सह परिवार आकर इस स्मरणीय पल का साक्षी बन अपने कुल परिवार समाज के साथ शामिल हुए

 

 

 

*डॉ जगजीवन खरे के नेतृत्व में एक मंच पर भारत के कोने-कोने में लाखों सतनामी समाज की एक बुलंद आवाज़ बना*

 

 

 

 

भारत भूमि पर जन्मे महान संत वीरभान के पावन धरा पर सतनामी समाज के भारतवर्ष में निवास रथ कोने-कोने से लोग एक मंच पर आकर सामाजिक विचारों पर मंथन करते हुए सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा मनखे मनखे बरोबर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर समाज में हर वर्ग और हर मनुष्य के लिए प्रेम दया करूणा और त्याग सहित अदम्य साहब का परिचय देने की विषय पर विशेष जोर दिया। इस विशेष पावन पर्व पर भारत के नारलौन की धरती से हरियाणा,पंजाब, उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र ,असम और उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ से समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india