Explore

Search

August 5, 2026 12:18 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ पर किया गया विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

*राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ पर किया गया विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

*बेमेतरा 24 दिसम्बर 2025:-* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के आदेशानुसार एवं अध्यक्ष / प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोज नंद दास के मार्गदर्शन एवं श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के दिशानिर्देश पर आज 24 दिसम्बर 2024 “राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस” पर सेवा सहकारी समिति (धान उपजमण्डी) ग्राम बालसमुंद, ग्राम कुसमी व धान उपजमण्डी कुसमी, शासकीय उचित मूल्य की दुकान आंदू एवं ग्राम पंचायत परसबोड़ (साजा) में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में अधिकार मित्र पवन कुमार साहू ने उपस्थिति लोगों को बताया गया कि हर वर्ष 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 (उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 द्वारा प्रतिस्थापित) से नागरिकों को जागरूक करने और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं के लिए इन अधिकारों के बारे में शिक्षित और अपने दैनिक जीवन में उनका पालन करना महत्वपूर्ण है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों से अवगत कराते हुए यह बताया गया कि इसके तहत वे उपभोक्ता आते है जो सामान एवं वस्तु खरीदता है या सेवा प्राप्त करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक तरीके, टेलीशॉपिंग, मल्टी लेवल मार्केटिंग या सीधे खरीदी के जरिये किया जाने वाला सभी तरह का ऑफलाईन या ऑनलाईन लेन-देन शामिल है। उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिये कानून द्वारा दिये गये संरक्षण का अधिकार, सूचना का अधिकार, सुनिश्चित्ता का अधिकार, सुनवाई का अधिकार एवं जागरूकता का अधिकार इसके साथ उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की प्रमुख रूप से जानकारी प्रदान किया गया। इसके साथ भ्रामक विज्ञापनों पर प्रतिबंध और जुर्माना, उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, उपभोक्ता फोरम के द्वारा पारित आदेश बारे में जानकारी दिया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ग्राहकों को किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचाना तथा उन्हे जागरूक बनाना है और उनके अधिकारों की जानकारी के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता / सलाह, लीगल डिफेंस कौंसिल सिस्टम के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। उक्त शिविर में टुवेन्द्र वर्मा, देवेन्द्र यादव, चेतन सिंह, पंकज घृतलहरे, तरूण आनंद, धरमू बारले, स्वाति कुंजाम, नागेश सिन्हा अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india