Explore

Search

August 5, 2026 12:16 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

किसान समिति लाया धान…नमी को लेकर तना तनी …फिर वाद विवाद और मारपीट…थाने में मामला दर्ज…

किसान समिति लाया धान…नमी को लेकर तना तनी …फिर वाद विवाद और मारपीट…थाने में मामला दर्ज…

 

 

*धान बिक्री धान का माईश्चर मशीन से धान का नमी 21.2, 17.8, 19.3, 20.2 प्रतिशत पर विवाद*

 

 

 

 

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ सरकार एक ओर धान खरीदी को लेकर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्यायों का सामना ना करना पड़े इस लिए किसानों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाकर चलने की फरमान जारी कर देते हैं किंतु हकीकत यहां है की जागरूकता व धान की नमी एवं अन्य कुछ सरकारी निर्देशो का जब समिति के कर्मचारी चलने लगते हैं तो किसानों को लगता है की किसानों को गुमराह कर रहे हैं समिति के कर्मचारी एसी ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र जो खाद्य मंत्री के निज विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्र. 1153 बालसमुंद में प्रभारी समिति प्रबंधक और किसान के बीच काफी तनाव देखकर कुछ समय के लिए तो सब के हौस उड गए थे। वही समितियों के कर्मचारियों एवं उपस्थित किसानों ने उक्त विवाद पर बीच-बचाव किया।

 

*अश्लील गालिया व जान से मारने की धमकी,मारपीट कर चोट… फिर अपराध दर्ज*

 

 

घटना आज दिनांक 08/12/2025 को सुबह करीबन 11.00 बजे की होना बताया गया जहां धान खरीदी फड़ बालसमुद में अंदर तिलक साहू जो की बालसमुद का किसान के द्वारा अश्लील गालिया देते हुये जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाया कह बेमेतरा थाने में लिखित कंप्लेंट दिया जिसमें सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रार्थी के आवेदन पत्र के अवलोकन उपरांत प्रथम दृष्ट्या आरोपी तिलक साहू पिता रामनारायण साहू निवासी बालसमुंद द्वारा धारा 296, 351(3), 115 (2) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

*बलवंत बांधे के शिकायत पर किसान तिलक साहू के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज*

 

जहा थाना प्रभारी बेमेतरा जिला बेमेतरा (छ.ग.) ने तिलक साहू S/O रामावतार साहू निवासी बालसमुंद के विरूद्ध FIR दर्ज कर लिया है। शिकायकर्ता बलवंत बांधे पिता स्व. अंजोर दास बांधे उम्र 43 वर्ष जो की वर्तमान में समिति बालसमुद के प्रभारी के पद पर कार्यरत जो की ग्राम पौसरी,थाना चंदनू,जिला बेमेतरा का निवासी है जो सेवा सह. समिति मर्या. पं. क्र. 1153 बालसमुंद में प्रभारी समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं। कि आज दिनांक 08/12/2025 को सुबह लगभग 11.00 बजे सेवा सह. समिति बालसमुंद के धान खरीदी फड़ में किसानो द्वारा बिक्री हेतु लाये गये धान का निरीक्षण कर रहा था,

 

 

 

*धान को नहीं खरीदोगे कहकर अश्लील गालिया देकर गर्दन, कालर पकड़कर हाथा पाई*

 

निरीक्षण के दौरान तिलक साहू निवासी बालसमुंद अपने पिता रामनारायण साहू के खाते में धान बिक्री हेतु लाये गये धान का माईश्चर मशीन से धान का नमी चेक करने पर धान की नमी क्रमश: 21.2, 17.8, 19.3, 20.2 प्रतिशत था जबकि शासन की नियमानुसार 17 प्रतिशत तक की नमी को खरीदी करना है। तिलक साहू के धान में नमी पाये जाने पर तिलक साहू को धान को सुखाकर बिक्री हेतु लाने समझाईस दिया तो तिलक साहू ने कैसे मेरे धान को नहीं खरीदोगे कहकर अश्लील गालिया देकर गर्दन, कालर पकड़कर हाथा पाई किया गया साथ ही जान से खतग कर दूंगा,बालसमुंद में नौकरी नहीं करने दूंगा की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना को देखने वाले डेहरे, दुर्गेश साहू, श्रवण कुमार बांधे देखे सुने व बीच बचाव किये है। बहरहाल इस मामले पर किसान के विरुद्ध अपराध कायम कर लिया गया है और सिटी कोतवाली पुलिस थाना बेमेतरा मामले में सख्त किर्यवाही करने का आश्वासन दिया है। अब देखने वाली बात है की इस तरह एक जिम्मेदार कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार होने कड़ी निंदनीय कार्य है कहते हुए कड़ी निंदा कर रहे हैं। बहर हाल समितियों पर धान खरीदी का दबाव है इस दौरान कई प्रकार की शिकायतें आते रहते हैं किंतु वाद विवाद नहीं होनी चाहिए थी।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india