गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ में माँ भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा की रही सराहनीय सहभागिता

बेमेतरा:- मंडी प्रांगण बेमेतरा में 06 दिसंबर से प्रारंभ गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ, श्री शिव महापुराण एवं दिव्य कलश यात्रा का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ जारी है। इस दिव्य अनुष्ठान के कथा वाचक परम पूज्य दण्डी स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी महाराज हैं, जिनकी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।
इस महान आयोजन में माँ भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा के युवा कलाकारों एवं सदस्यों की सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही। संघ के सदस्यों ने न केवल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि सांगीतिक कार्यक्रमों में भी अपना श्रेष्ठ सहयोग देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संघ के प्रमुख सदस्य राजेश वैष्णव, महेंद्र सिंह चौहान, ओम यदु, लोकेन्द्र सेन, अजय यादव, राजेंद्र साहू, कल्याणी सेन, बेबी साहू, झरना यादव लता निषाद ममता साहू ईश्वर चंद्राकर सहित अन्य कलाकारों ने अपनी निष्ठा और सेवा भावना से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ का यह पावन आयोजन जिले में आध्यात्मिक चेतना का संदेश प्रसारित कर रहा है, वहीं माँ भद्रकाली मानस संघ की उपस्थिति ने इसमें विशेष गरिमा जोड़ दी है।


