Explore

Search

August 5, 2026 1:03 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

दुष्प्रचार, प्रताड़ना और भ्रमजाल के खिलाफ अब नवागढ़ एकजुट

नवागढ़ में सर्वदलीय मंच का धमाकेदार आगाज़

 

दुष्प्रचार, प्रताड़ना और भ्रमजाल के खिलाफ अब नवागढ़ एकजुट

 

नवागढ़। रविवार को नवागढ़ विधानसभा सामाजिक एकता और क्षेत्रीय जागरूकता की अनोखी मिसाल बना। पहली बार विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने एक मंच पर जुटकर सर्वदलीय मंच–नवागढ़ की औपचारिक शुरुआत की। सबसे प्रभावशाली क्षण रहा— मंच की प्रस्तावना, जिसे विकास धर दीवान ने सहज, साफ-सुथरे और तीखे शब्दों में रखा। उन्होंने कहा कि नवागढ़ का सम्मान किसी दल का नहीं, पूरे क्षेत्र का है। सच और न्याय की लड़ाई सामूहिक होगी। उनके वक्तव्य ने सभा में नई ऊर्जा भर दी।

 

सुरेन्द्र तिवारी ने मंच का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि नवागढ़ लंबे समय से झूठे प्रचार और सोशल मीडिया आधारित भ्रमजाल से प्रभावित रहा है। यह मंच अब क्षेत्र के लिए सुरक्षा कवच बनेगा, उन्होंने कहा। जावेद खान ने इसे सच की लड़ाई लड़ने वाला मंच बताते हुए स्पष्ट कहा कि अब नवागढ़ को कोई गुमराह नहीं कर सकता।

 

 

सरपंच–पत्रकार विवाद की सच्चाई उजागर होगी

 

सभा में हाल ही के सरपंच संघ–पत्रकार समाज विवाद पर भी खुलकर मंथन हुआ। प्रतिनिधियों ने स्वीकार किया कि कुछ व्यक्तियों ने अफवाहों का बवंडर खड़ा कर दोनों सरपंच–पत्रकार समुदायों को लड़ाने की कोशिश की। बैठक ने निर्णय लिया कि दुष्प्रचार फैलाने वालों की पहचान कर तथ्यानुसार जांच की मांग की जाएगी। मंच ने यह भी तय किया कि भविष्य में संवाद व्यवस्था इतनी मजबूत की जाएगी कि किसी भी भ्रम की गुंजाइश न बचे।

 

 

प्रशासनिक प्रताड़ना और अनावश्यक दबावों पर चिंता

 

जिला पंचायत सदस्यों मधु रॉय और सुशीला जोशी ने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय जनप्रतिनिधि, पत्रकार और सामाजिक कर्मियों पर अनावश्यक दबाव बढ़ाना चिंताजनक है। नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्धांत चौहान ने कहा कि क्षेत्र में अफवाहों और भ्रम की राजनीति ने सबसे ज्यादा नुकसान युवा पीढ़ी और सामाजिक ताने-बाने को पहुंचाया है।

 

इस पर सर्वदलीय मंच ने ऐतिहासिक घोषणा की— अब नवागढ़ में कोई अकेला नहीं रहेगा। जहां अन्याय होगा, पूरा मंच खड़ा होगा। इस घोषणा ने बैठक को निर्णायक मोड़ दिया।

 

 

साझी लड़ाई, साझा दिशा – नवागढ़ की एक आवाज

 

सभा में यह निष्कर्ष सामने आया कि कुछ तत्वों द्वारा वर्षों से क्षेत्रीय एकता को कमजोर करने की कोशिशें की जाती रही हैं। इसका जवाब देते हुए मंच ने संकल्प लिया कि नवागढ़ के सम्मान, सत्य और न्याय के प्रश्न पर पूरा क्षेत्र एकजुट रहेगा।

 

वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर सिंह लोधी ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम व्यक्तिगत मतभेद भूलकर नवागढ़ की भलाई के लिए साथ खड़े हों। सर्वदलीय मंच यही सामूहिकता सुनिश्चित करेगा।

 

 

उपस्थित जन – नवागढ़ की एकता का प्रमाण

 

सभा में विकास धर दीवान, शक्तिधर दीवान, सुरेन्द्र तिवारी, नरेंद्र शर्मा, जावेद खान, मधु रॉय, सुशीला जोशी, सिद्धांत चौहान, रितेश शर्मा, मनहरण सिंह ठाकुर, छन्नू गुप्ता, भगत कुंभकार, विनोद तिवारी, प्रदीप शुक्ला, दद्दू मार्कण्डेय, ईश्वर सिंह लोधी, चंद्रपाल साहू, रितेश तिवारी, रोशन धर दीवान, धनसाय भारती, निमिराज सोनवानी, घनश्याम धर दीवान, रनबन सिंह राजपूत, गिरेंद्र महिलांग, गुड्डा खान, अमित जैन, विजय यादव, आरिफ बाटिया, देवेन्द्र साहू, जितेन्द्र भुवाल, बद्री प्रसाद, लक्ष्मण साहू, वीरेन्द्र घृतलहरे, धनीराम निर्मलकर, रितेश मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, महेश टंडन, प्रमोद सेन, रमेश पटेल, राजेंद्र वर्मा, अश्वनी साहू, सुरेश निषाद, दानीराम जायसवाल, दुर्जन साहू, कैलाश सोनी, आशाराम साहू, तोप सिंह साहू, घनश्याम वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, कृष्णा ठाकुर, ललित साहू, माधो सिंह, रामकुमार साहू और भागवत साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

नवागढ़ का नया संदेश

 

बैठक के समापन पर शक्तिधर दीवान ने सभा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झूठ के खिलाफ हम, और सच के साथ नवागढ़। सर्वदलीय मंच का गठन सिर्फ एक बैठक नहीं, नवागढ़ के सामाजिक भविष्य का नया अध्याय है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india