Explore

Search

August 5, 2026 1:05 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

छ ग मे मानस के सबसे बड़े संघ राज मानस संघ धमतरी के निर्वाचन मे माँ भद्रकाली जिला मानस संघ ने निभाई सहभागिता

छ ग मे मानस के सबसे बड़े संघ राज मानस संघ धमतरी के निर्वाचन मे माँ भद्रकाली जिला मानस संघ ने निभाई सहभागिता

 

प अर्जुन पुरी गोस्वामी बनाये गए पुनः अध्यक्ष

 

दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

24 रक्त वीरो ने किया रक्त महादान

 

 

 

श्री राज मानस संघ धमतरी का 26 वाँ वार्षिक सम्मेलन चिन्हारी रिसार्ट रुद्री में संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि डाॅ रोशन उपाध्याय, अतिविशिष्ट अतिथि श्री अशोक पवार , अध्यक्षता मानस संघ अध्यक्ष श्री अर्जुनपुरी गोस्वामी ने और विशेष अतिथि सर्व संरक्षक पुरानिक साहू सियाराम साहू डोमार सिंह दादरा शिवदयाल साहू कोदूराम चंद्राकर खिलेश्वरी किरण आदि थे ।

 

इस अवसर पर श्री राज मानस संघ धमतरी के पदाधिकारियों के चयन करने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रुप में राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत से नि. प्रधान पाठक, साहित्यकार एवं जिला मानस संघ गरियाबंद के संस्थापक डाॅ मुन्नालाल देवदास, सहायक अधिकारी बेमेतरा माँ भद्रकाली जिला मानस संघ अध्यक्ष देवलाल सिन्हा और माखन लाल साहू थे ।

 

मानस संघ के पदाधिकारियों के निर्वाचन के संबंध में बताना चाहेंगे कि संघ के संरक्षक खूबलाल साहू ने पूर्व में कार्यरत अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष के कार्यों को संतोषजनक मानते हुए पुनः मनोनयन हेतु प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस प्रकार अर्जूनपूरी गोस्वामी अध्यक्ष डाॅ जे एल देवांगन सचिव और दानीराम साहू कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए गए।

 

पदाधिकारी मनोनयन के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ मुन्नालाल देवदास, देवलाल सिन्हा और माखनलाल साहू ने तीनों पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं मंच पर आमंत्रित करके पुष्प माला और डाॅ मुन्नालाल देवदास द्वारा सम्पादित कौशल्या के गोद पत्रिका देकर सम्मानित किए।

 

जिला अध्यक्ष देवलाल सिन्हा ने बताया कि राज मानस संघ धमतरी का 26 वाँ वार्षिक सम्मेलन कई कारणों से प्रशंसनीय रहा 24 रामभक्तों ने रक्तदान करके मानवता का बहुत अच्छा संदेश दिया जिनमें प्रमुख है डॉ भूषण लाल चंद्राकर मनोज कुमार साहू सुरेन्द्र वैष्णव परदेसी राम डॉ मनोहर चक्रधारी नरेन्द्र चंद्राकर प्रेमलाल साहू रेवत राम साहू गोपाल साहू डॉ रेखराज साहू पुरुषोत्तम सेन लालजी साहू प्रेम कुमार महेश दास मानिकपुरी खिलेश्वर प्रसाद साहू नामेश कुमार साहू टिकेश्वर ध्रुव डॉ हिरासिंग साहू देवेंद्र सिन्हा रतिराम ध्रुव सुरेन्द्र दास वैष्णव माखन लाल डिगेश्वर साहू आदि। सभी रक्तदान दाताओं को प्रशस्ति पत्र अंग वस्त्र श्रीफल और एक पेड़ माँ के नाम पौधा देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार वार्षिक सम्मेलन में आए सभी अतिथियों और पदाधिकारियों को भी पेड़ पौधा दिया गया।

 

इसी मंच पर राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक एवं मुख्य संपादक डाॅ भूषणलाल चंद्राकर द्वारा संपादित श्री रघुपति चरित मानस पत्रिका का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। सचिव डाॅ जे एल देवांगन ने संघ के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया और कोषाध्यक्ष दानीराम साहू ने वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा पटल पर प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में धमतरी जिला के मानस मंडलियों मानस शक्ति केन्द्रों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं की अच्छी उपस्थिति रही।

 

अंत में अध्यक्ष अर्जुनपुरी गोस्वामी ने श्री राज मानस संघ धमतरी के पुनः अध्यक्ष पद पर मनोनयन हेतु सबका हृदय से आभार व्यक्त किया। और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थल प्रदाता श्रीमती श्यामा नरेश साहू का, प्रिंट मिडिया इलेक्ट्रानिक मिडिया लक्ष्मी साउंड सर्विस का, भोजन व्यवस्था हेतु भगत जी का , विशेष संरक्षक श्री सियाराम साहू जी श्रीमती खिलेश्वरी किरण और समस्त उपस्थित रामभक्तो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया उक्त अवसर पर मानस दर्शन जीवन अर्पण छ ग के संस्थापक दीपक गुहा श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छ ग पूर्व अध्यक्ष गोपाल वर्मा सुरेन्द्र देवदास सहित बड़े संख्या मे मानस संघो के पदाधिकारी उपस्थित थे

मंच संचालन डाॅ जे एल देवांगन, योगेश्वर साहू और एन आर यादव ने किया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india