Explore

Search

August 5, 2026 2:25 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

जिले में सट्टा-जुआ का साम्राज्य! शिकायतकर्ता ने लगाया खाईवाल पर करोड़ों की काली कमाई का आरोप

जिले में सट्टा-जुआ का साम्राज्य! शिकायतकर्ता ने लगाया खाईवाल पर करोड़ों की काली कमाई का आरोप

 

मुंगेली। जिले में सट्टा-जुआ का खेल पिछले कई वर्षों से चल रहा है। इस अवैध कारोबार के खिलाफ अब स्थानीय निवासी पंडित जगकुमार शर्मा उर्फ शास्त्री जी महराज, ग्राम सिपाही, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली ने जिला पुलिस अधीक्षक मुंगेली को गंभीर शिकायत पत्र सौंपा गया है।

शिकायत में उन्होंने सट्टा खाईवाल योगेन्द्र शर्मा पिता गोविन्द शर्मा, निवासी ग्राम खैरा सेतगंगा, थाना फास्टरपुर पर सट्टे से अर्जित काली कमाई के जरिए करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने का आरोप लगाया है।

 

*शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप*

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी योगेन्द्र शर्मा पिछले पांच वर्षों से पूरे मुंगेली जिले में सट्टा-जुआ का अवैध कारोबार चला रहा है।

उनके मुताबिक, आरोपी ने सट्टे की काली कमाई से लगभग दस करोड़ रुपये की संपत्ति, जिसमें प्लॉट, गाड़ियाँ, खेत, मकान और सोना शामिल हैं, खरीदी है।

 

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी के पास मोबाइल नंबर 7580803332 से करोड़ों रुपये के सट्टा लेन-देन का रिकॉर्ड है।

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि साइबर सेल से जांच कर मोबाइल रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन की पड़ताल की जाए।

*अवैध ब्याजखोरी का भी आरोप*

 

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी योगेन्द्र शर्मा गरीब एवं अनुसूचित जाति के लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसे उधार देता है और उनसे 20 से 30 प्रतिशत ब्याज वसूलता है।

कई स्थानीय ग्रामीणों जैसे महाजन टोंडर, धनुक राम टोंडर के नाती, राजेन्द्र टोंडर के पुत्र आदि को इस अवैध उधारी से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

*पत्नी और पुत्र के नाम पर संपत्ति का खुलासा*

 

शिकायत में विस्तृत रूप से बताया गया है कि आरोपी ने अपनी पत्नी शिवकुमारी शर्मा और पुत्र सचिन शर्मा के नाम पर कई संपत्तियाँ खरीदी हैं।

शिक्षक नगर, मुंगेली: 20 लाख का प्लॉट एवं 30 लाख का भवन निर्माण।

चारखार पुल के पास: पत्नी के नाम से 50 लाख की जमीन एवं 50 लाख का मकान निर्माण।

माड़ाडबरी रोड लालपुर: पुत्र के नाम से प्लॉट।

ग्राम दुल्लापुर: पुत्र के नाम पर प्लॉट।

ग्राम खैरा: आरोपी के नाम पर भूमि, बाउंड्री दीवार लगभग 15 लाख की लागत से।

सेतगंगा सोनारिन तालाब के पास: आलीशान बंगला एवं पुराना सोसायटी भवन पर कब्जा कर निर्माण।

इसके अलावा, आरोपी के पास लग्जरी कार, ट्रैक्टर, पिकअप, ट्यूबवेल, तालाब जैसी सुविधाएँ भी हैं जो कथित रूप से सट्टे की कमाई से अर्जित गई हैं।

 

*‘गौसेवक’ बनकर दबाव बनाने का आरोप*

 

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि जब भी कोई अधिकारी जांच के लिए पहुंचता है, आरोपी खुद को गौसेवक बताकर दबाव बनाता है, और मोची समाज के लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश करता है।

आरोप यह भी है कि वह मरे हुए पशुओं की खाल निकालने और उनसे मुनाफा कमाने का भी काम करता है।

 

शिकायतकर्ता की मांग……..

 

पंडित जगकुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि—

आरोपी के मोबाइल व बैंक खातों की साइबर जांच कराई जाए, और

अवैध सट्टा-जुआ से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाए,

और आरोपी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

 

प्रशासन से अपेक्षा………..

 

शिकायतकर्ता ने कहा है कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस को शिकायत दी, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि जिले में सट्टा-जुआ जैसे सामाजिक बुराई पर अंकुश लग सके।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india