विराट मानस महोत्सव में गूंजी रामकथा की गूंज
*मां भद्रकाली जिला मानस संघ, बेमेतरा ने निभाई अहम सहभागिता*
बेमेतरा :- ग्राम मरौद में 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित विराट मानस दर्शन महोत्सव संत संगम एवं भव्य रामायण मेला में प्रदेशभर से श्रद्धालु, संत, कथा व्यास एवं मानस परिवारों ने सहभागिता निभाई। इस भव्य आयोजन में दीपक गुहा क़े नेतृत्व छ ग क़े सभी मानस संघ क़े साथ बेमेतरा जिले के मां भद्रकाली जिला मानस संघ ने भी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आयोजन के प्रथम दिवस राष्ट्रीय संत स्वामी श्रीमद् ज्योतिर्मयानंद (सपाद लक्षेश्वरधाम सलधा), पूज्या भक्तिप्रभा दीदी (वृंदावन) तथा अंतिम दिवस की मुख्य अतिथि के रूप में दीदी मां मंदाकिनी रामकिंकर (अयोध्या धाम) ने उपस्थित रहकर संतवाणी से श्रद्धालुओं को आलोकित किया।
*संतों की अमृतवाणी ने किया मनोमुग्ध*
दण्डी स्वामी श्री ज्योतिर्मयानंद महाराज ने कहा
“जब तक गौ माता सुखी नहीं होगी, तब तक कोई भी सुखी नहीं रह सकता। गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है, इसलिए उनका संरक्षण सनातन धर्म का मूल कर्तव्य है।”
पूज्या भक्तिप्रभा दीदी ने भावपूर्ण शब्दों में कहा
“कथा को केवल कहना नहीं, उसे जीना जरूरी है। राम कथा जीवन दर्शन है — मनुष्य के भीतर के रावणत्व को जलाना ही सच्ची साधना है। जिसने भगवान से प्रेम किया है, वह कभी भटका नहीं। गुरु को जानने से बड़ा, गुरु को मानना होता है।”
दीदी मां मंदाकिनी रामकिंकर ने कहा —
“श्रीरामचरितमानस एक शाश्वत दर्पण है। इसमें जो स्वयं का दर्शन कर लेता है, उसका सारा भ्रम समाप्त हो जाता है — यही मानस दर्शन जीवन की पूर्णता का मूल मंत्र है।”
*पुरस्कार व सम्मान से निखरा आयोजन*
आयोजन में 15 विशेष व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को अलंकृत किया गया जिसमे
माँ कौशिल्या सेवा सम्मान माँ कौशिल्या मंदिर सेवा समिति चंदखुरी रायपुरअध्यक्ष -श्री देवेन्द्र वर्मा जी, श्री गालव साहू जी व समिति
माँ दंतेश्वरी सेवा सम्मान श्री खिम्मन लाल सिन्हा जी दंतेवाडा श्री तुलसी विभूषण अवार्ड श्रध्देव नीलकंठ ठाकुर जी दुर्ग उत्कृष्ट उद्घोषक सम्मान श्री त्रेता चन्द्राकर जी बालोद उत्कृष्ट जिला संयोजक सम्मान डॉ ने एल देवांगन जी धमतरी मातृ शक्ति सम्मान श्रीमती दीप्ति पांडे जी जगदलपुर युवा प्रकल्प सम्मान श्री नोमेश सिन्हा कांकेर उत्कृष्ट मातृसंयोजक सम्मान महेशवरी वर्मा खैरागढ़ आदर्श अभिभावक सम्मान
श्री किशोर रावटे श्रीमती अरुणा रावटे जी मानस कलारत्न सम्मान लोककलाकार संरक्षण समिति बागबाहरा महासमुंद
मानस रत्न सम्मान 2025 श्री राजेश स्वर्णकार जी राजनांदगांव
ग्राम गौरव सम्मन मानस दर्शन कार्यकारिणी समिति मरौद उत्कृष्ट संयोजक सम्मान क़े क़े सिन्हा दुर्ग
विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विशेष प्रस्तुति बाल लोक गायिका सुश्री आरू साहू, नंदकुमार साहू (खैरझिटी) एवं फनू बौरागी (कबीरधाम) द्वारा दी गई।
*ऑनलाइन मानस मंथन महोत्सव 2025 हेतु चयनित 14 मंडलियों की आदर्श प्रस्तुतियाँ हुईं।*
पुरुष वर्ग में विजेता –
1. राममूर्ति मानस परिवार (धमतरी)
2. श्री आर्य शक्ति मानस परिवार (कबीरधाम)
3. जगदेव मानस परिवार (रायपुर)
4. श्री साईं मानस परिवार (अड़गुंआ)
5. लोक गायक मानस परिवार (अमानगढ़, बलोदाबाजार)
6. श्री हरिओम मानस परिवार (भिभौरी, बेमेतरा)
7. श्री नूतन मानस परिवार (धौराभाठा)
8. श्री सत्संग सरिता मानस परिवार (हसदा)
महिला वर्ग में पुरस्कार क्रमशः —
प्रथम श्री अदिति हर्षा बालिका मानस परिवार (बागबाहरा, महासमुंद)
द्वितीय श्री गौरी महिला मानस परिवार (रेंगाकठेरा, बिलासपुर)
तृतीय बमलेश्वरी बालिका मानस परिवार (कोटलबा, कबीरधाम) चतुर्थ श्रीमती रेशमी मानस परिवार (बेलटुकरी, नरी) पंचम
भुमिजा मानस परिवार गुढ़ियारी (रायपुर)
विशेष पुरस्कार —
सर्वश्रेष्ठ व्याख्यान: गीता संदेश बालिका मानस परिवार (बहादुरभंडारी, राजनांदगांव)
वेशभूषा अनुशासन: हे शारदे बालिका मानस परिवार (रंजीतपुर, कबीरधाम)
संगीत: ज्ञान गंगा मानस परिवार गनियारी
* बेमेतरा जिले की गरिमामय उपस्थिति*
संस्थापक दीपक गुहा के परिकल्पना में आयोजित इस महायज्ञ में मां भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा के पदाधिकारीगणों ने पूरे उत्साह से सहभागिता निभाई।
संघ के जिलाध्यक्ष देवलाल सिन्हा सहित पदाधिकारी माखन साहू, छगन लाल साहू, उत्तम साहू, दिलीप टिकरिहा नरेन्द्र जायसवाल, बिहारीलाल यादव, महेश कुमार साहू, विष्णु साहू, एम.डी. धीवर, गजेंद्र वर्मा, डाॅओमकार चन्द्राकर, पिन्टु पटेल, रामेश्वर साहू, खेलन सिंह राजपूत, ठोकेलाल देवांगन, दिलीप टिकरिहा, राजेश वैष्णव, महेंद्र चौहान, ओम यदु, कल्याणी सेन, राजेन्द्र साहू, सुरेश साहू , रवि मानिकपुरी, विनोद साहू, पप्पु लोकेन्द्र सेन, डाकवर साहू, सीता पाटिल, बेबी साहू, ईश्वर चन्द्राकर , श्रवण कुमार एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति एवं सहयोग उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर बेमेतरा की भजन गायक नरेंद्र साहू बेबी साहू, तथा ठोकेलाल देवांगन का मंच पर सम्मान किया गया, जिससे जिले का मान बढ़ा।


