Explore

Search

August 5, 2026 4:04 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

शिक्षिका गौरी वर्मा को छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड-2025 से किया गया सम्मानित…

शिक्षिका गौरी वर्मा को छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड-2025 से किया गया सम्मानित…

द राम भक्त (बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच के द्वारा 06 सितंबर शनिवार को प्रदेश की 125 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें जिला बेमेतरा की श्रीमती गौरी वर्मा को समाजसेवा एवं शिक्षा आदि के क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। जिसमें वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने कहा कि सेवा, चिकित्सा, समाजसेवा, शिक्षा, खेल, साहित्य, राजनीति, प्रशासन, कला, संस्कृति, अभिनय आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही महिलाओं का इस सम्मान हेतु चयन किया गया है, वक्ता मंच द्वारा पिछले 20 वर्षों से प्रतिवर्ष 100 महिलाओं को चयनित कर सम्मानित किए जाने का सिलसिला जारी है और अब तक 2000 से अधिक महिलाओं को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। इस अवसर पर संयोजक शुभम साहु, पंडित पी.के. तिवारी, राजकुमार धर द्विवेदी, ज्योति शुक्ला आदि के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों एवं विधाओं से जुड़े हुए सम्माननीयजन उपस्थित थे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india