शा.प्राथमिक पाठ शाला पाली में मनाया शिक्षक दिवस…
द राम भक्त/कोरबा- आज शासकीय प्राथमिक शाला पाली मे शिक्षक दिवस मनाया गया इस अवसर पर सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन क़ो याद कर उनके जीवन मे किये गये राष्ट्र के योगदान क़ो याद किया गया l इस कार्यक्रम मे ग्राम के प्रथम नागरिक त्रिवेणी साहू, ममता ध्रुव शिक्षिका यशोदा ध्रुव, संजय गोस्वामी सर, सरिता, गौतम मांडले,एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थिति थे l बच्चों क़ो राष्ट्र के प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले क़ो नमन करते हुए उनके जीवन संघर्ष के बारे बतलाया गया l जिसने महिलाओ के लिए प्रथम विद्यालय किन विकट परिस्थिति में खोला और नारी शक्ति में शिक्षा का अलख जगाया l बच्चों ने शिक्षक़ो क़ो पेन भेंटकर सम्मानित किया वही बच्चों क़ो शिक्षक़ो द्वारा फल और मिठाई खिलाकर आशिर्वाद दिया।


