Explore

Search

August 5, 2026 4:04 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस के साथ साथ अपने शिक्षक का जन्मदिन।

बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस के साथ साथ अपने शिक्षक का जन्मदिन।

 

 

 

द राम भक्त (बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के दिन अवकाश होने के कारण शासकीय प्राथमिक शाला केवांछी के बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक खेमसिंह बारले का जन्मदिन भी बच्चों द्वारा धूमधाम से फूल गुब्बारे सजाकर केक काटा गया। सभी बच्चों ने शिक्षक को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाइयां दिया।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक खेमसिंह बारले द्वारा बच्चों को फल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक के जीवन का अधिकांश हिस्सा बच्चों के बीच व्यतीत होता है इसलिए उनका बच्चों से पारिवारिक संबंध बन जाता है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए बच्चों को उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को याद कर शिक्षा और एक शिक्षक के रूप में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक की महत्ता सदैव एक पथप्रदर्शक और राष्ट्र निर्माता के रूप में रहा है,उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन के सभी आयामों को प्राप्त किया जा सकता है। वर्तमान पीढ़ी को शिक्षक के गुणों को जीवनदर्शन के रूप में ग्रहण कर आगे बढ़ना चाहिए।एक सच्चा शिक्षक समाजसेवा, राष्ट्रभक्ति व मार्गदर्शक के गुणों पूर्ण होता है जो हम सबके लिए अनुकरणीय है। वह हमेशा राष्ट्र के गरिमा और मर्यादा के अनुकुल रहकर लोगों को सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करता है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india