Explore

Search

August 5, 2026 4:02 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

आखिर किसानों के साथ छल कर धन लूटने वाले का चेहरा हुआ उजागर…

आखिर किसानों के साथ छल कर धन लूटने वाले का चेहरा हुआ उजागर…

 

 

*कम्पनी के नकली ट्रेडमार्क के नाम पर कर रहा था दवाई की ब्रिकी*

 

 

*किसानों को धोखा देकर,धन कमाने वाले,वर्मा क़ृषि केन्द्र कोदवा संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज…*

 

 

द राम भक्त (बिनोद नवरंगे)बेमेतरा/दाढ़ी:-  देश के अन्नदाता किसानों के साथ में छल कर धन कमाने वाले बेमेतरा जिले के कोदवा गांव के वर्मा कृषि केंद्र का सचाई का हुआ उजागर और कृषि विभाग के अधिकारी छापेमार कर कानूनी कार्यवाही किये गौरतलब हो की छत्तीसगढ़ में युरिया डीएपी खाद की कमी से किसान जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर लगातार किसानों के साथ में छल कपट करने वाले कृषि केंद्रों पर लगातार प्रशासनिक स्तर पर कानून कानूनी कार्यवाही नहीं होने के वजह से बेमेतरा जिले के सभी विकास खंडों में यूरिया/डीएपी खाद का निर्धारित राशि से ज्यादा मात्रा में बिक्री खुले आम हो रहा है। किसानों को खुले आम लुटा जा रहा है। वर्तमान में डीएपी /यूरिया का रेट आसमान छू रहा है इस बात से लेकर किसान व देश के अन्नदाताओं को आर्थिक संकट और फसल नुकसानी से जूझना पड़ रहा हैं।

 

 

*देश के अन्नदाता किसान कंगाल…व्यापारी मालामाल, जिम्मेदार की चुप्पी…*

 

किसानों के समस्याओं से व्यापारियों को क्या लेना देना उनको तो सिर्फ धन बटोरने में किसानों के साथ छल कर यूरिया डीएपी खाद अधिक रेट में बेचकर कर अपने कमाई का जरिया बना लिए है जिनका भुगतना किसान कों भुगतना पड़ रहा और किसानों को कर्जदार बना रहे हैं । वहीं किसानों की समस्याओं कों सुनने वाला कोई भी नजर नहीं आ रहा है आज भी खुले आम कुछ बेईमान कृषि केन्द्रो के संचालकों के द्वारा बेमेतरा जिले के किसान कों लुटने और छल कर पैसे कमाने का लालच सवार हो गया है। दिन दहाड़े किसानों कों लुटा जा रहा सब जानते हुए भी जिम्मेदार अफसर की चुप्पी अच्छी नहीं है। जिले भर के किसानों के साथ छल कपट और स्कैम का काम लगातार बढ़ते ही जा रहा है वहीं कृषि विभाग के आला अधिकारियों को लिखित शिकायत देने के बाद ही कार्यवाही करने की बात करते हैं क्या उनको सरकार ने खुले झुट नहीं दी है जो अपने पद का वास्तविक दायित्वों को निर्वहन कर सके ऐसा क्या डर है जिनके वजह से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को बेमेतरा जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर खुले आम किसानों को लुटा जाए रहा है सब जानते हुए भी जिम्मेदार अफसरों को कुछ पता ही नहीं क्योंकि दफ़्तर से बाहर निकलने पर रोजी रोटी छिना जा सकता है हमें लगता है इसी डर के वजह से सत्ता पक्ष और विपक्ष के कुछ नुमाइंदे जो पार्टी में शामिल होकर किसानो के साथ बड़ा स्कैम कर रहे हैं । जिनका सच्चाई तब सामने उजागर हुआ जब मिडिया मित्र किसान बनकर दुकानों पर पहुंचकर जब यूरिया डीएपी खाद का खरीदी किया तो सच्चाई सामने आया। वहीं जिम्मेदार अफसर कुर्सी के मोह से मुक्त ही नहीं हो पा रहे हैं। मिडिया मित्र ने हमें शर्त रखा की किसान कि नाम और परिचय छुपाकर खबर प्रकाशित करने का आग्रह किया गया। ताकी भविष्य में कभी भी मिडिया मित्र व किसानों के साथ अनहोनी घटना कृषि केंद्रों के संचालकों के द्वारा कोई अप्रिय घटना ना करा दे इस वजह से नाम और परिचय छुपाया गया है।

 

 

 

और वही प्रशासनिक स्तर की यदि हम बात करें तो जिला प्रशासन की टीम के द्वारा लगातार सूचना मिलने के बाद उचित कानूनी कार्यवाही किया लेकिन जिला मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालयों में क़ृषि केन्द्रों मे क़ृषि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कों जांच करने की बात कही जाती है तो बातों कों गोल मोल करते हुवे शिकायत कराने की बात कहते है ताकु शिकायत मिले और उस शिकायत के आधार पर उक्त कृषि केंद्र के संचालक को सूचना दे और उसके बदौलत अवैध वशुली कर सके । इस लिए किसानो को दुकान दारों से चिन्हांकित करवाने और अपनी रोटी सेंकने का अवसर मिल सके।

 

 

क्या क़ृषि विभाग के अधिकारी को बिना किसी शिकायत के उनके क्षेत्राधिकार अंतर्गत आने वाले कृषि केंद्रों में जांच करने का अधिकार नहीं है क्या..? शिकायत के भरोसे पर बैठे रहते हैं एक जिम्मेदार किसान जो खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का निज विधानसभा क्षेत्र है वहां उनके ही करीबी कृषि दवाईयों के कारोबारी का हकिकत को बताया की डीएपी कों 2200/- रुपये व यूरिया 1500/- रूपए मे बेचा जा रहा है किसान स्वयं खरीदी करके आया हूं कहकर पूरी पीडा को बताया वहीं छत्तीसगढ़ के साय सरकार के झुठे वादे और किसानों के साथ घाटे का नुक़सान करने का पूरा मन बना ही लिया जिनके वजह से सेवा सहकारी समितियों में किसानों को यूरिया डीएपी खाद नहीं मिल पा रहा है। वहीं बाहरी व्यापारीयो के गोडाऊन पर डीएपी यूरिया खाद अधिक रेट में मिल रहा है। वहीं सेवा सहकारी समितियों में राजनीतिक दल के नुमाइंदों की खुलेआम गुंडागर्दी के बल पर खाद उठा लिया जाता है वहीं किसानों को चेक कई हफ्ता से टोकन कटवाने के बावजूद भी खाद नहीं मिल पाया आम बात हो चुका है इसे छल नहीं तो और क्या कहे…? किसानों को सब लुट रहे हैं व्यापारी दोनों हाथों से लुट रहे हैं वही कर्मचारियों ने तो हद ही पार कर दिए जिम्मेदारों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े होना शुरू हो गया क्योंकि सरकारी अधिकारी/कर्मचारी सरकार के इशारे पर किसानों के साथ धोखा कर रही है। अब देखने वाली बात ऐ होगी की खबर प्रकाशन के बाद विभाग अपना वर्चस्व बचाने में कामयाब हो पाते हैं की लूट में अपना भी हिस्सा निकालेंगे यह एक चुनौती है जिसे जिला प्रशासन के वरिष्ठ कृषि विभाग के आला अधिकारियों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी चैनेज है।

 

खाद बीज यदि किसी भी कृषि केंद्रों से किसान खरीदी करते हैं तो उनका पक्का बिल भी नहीं देते। यूरिया डीएपी या अन्य खाद ले रहे हैं उनको जीएसटी नंबर वाला बिल देने के बजाए सादे कागज के बिल थमाया जा रहा है। वहीं अपने आप को किसान नेता होने का ढोल पीटने वाले अब देखने को मिल भी नहीं रहा बल्कि खुले आम दिख रहा है की किसान किस कदर लूट रहा है। किसान नेता कहकर देश के अन्नदाताओं के साथ दोहरा चरित्र दिखाने वाले समय की पार सब पर पड़ेगी आज किसानों की बारी तो कल तुम्हारी भी आएगी चाहे राजा हो या भिखारी अब देखने वाली बात यह होगी कि इस तरीके से जिले में कितने ऐसे कृषि केंद्र हैं जो किसानों को लूटने में लगी हुई है । उनकी सूचना मिलते ही त्वरित कृषि केंद्र को सूचना दे और स्वयं उक्त खाद बिक्री का विडियो आडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाले ताकी हकिकत सामने उजागर हो सके जिससे उचित कानूनी कार्यवाही हो सके साथ ऐसे नमक हराम लोगों पर उचित कानूनी कार्यवाही हो सके और देश के अन्नदाताओं को लूटने वाले को बेनकाब किया जा सके और भविष्य में इस तरीके के लापरवाही बरतने वाले को जेल के सलाखें पहुंचा सके।

 

 

 

*दाढ़ी थाने में नकली ट्रेड मार्क दवाई ब्रिकी में धोखाधड़ी मामले में वर्मा कृषि कोदवा के खिलाफ हुए रिपोर्ट दर्ज…*

 

 

*ऐसे हुई कृषि केंद्र पर कार्यवाही*

 

आशीष जांगड़ा पिता महेश जांगडा उम्र 25 जो कि झुनझूनू राजस्थान निवासी हैं । जो टू बडी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ए 22, बेसमेंट सेक्टर-3, नोएडा में असिस्टेंट मैनेजर हैं जिनके सम्बन्ध में दाढ़ी थाना को सूचना प्राप्त हुई की थाना दाढी क्षेत्र के ग्राम कोदवा में कोई व्यक्ति अपने दुकान में UPL (UNITED PHOSPHORUS LIMITED) कम्पनी के नकली ट्रेड मार्क दवाई ब्रिकी कर रहे है जिसके संबंध में थाना दाढी के स्टाफ के साथ जाकर मौके पर जांच कार्यवाही किया जिसमें कृषि केंद्र संचालक होरीलाल पर्गा के द्वारा UPL (UNITED PHOSPHORUS LIMITED) कम्पनी के नकली ट्रेड मार्क दवाई ब्रिकी कर धोखाधड़ी कर बिक्री कर रहा है जिसके संबंध में एक लिखित आवेदन पत्र थाना दाढ़ी को मिला जिसमें जांच उपरांत कानून कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है।

 

 

*निजी कंपनी के नाम पर नकली ट्रेड मार्क दवाई ब्रिकी में धोखाधड़ी*

 

दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोदवा के प्रतिष्ठित UPL (UNITED PHOSPHORUS LIMITED) कम्पनी के ट्रेड मार्क / कापीराइट के उल्लंघन के सम्बन्ध में आशीष जांगड़ा पिता महेश जांगड़ा, ग्राम डुगोली खुर्द थाना सिंघाना तहसील बुहाना जिला झुनझुनू राजस्थान का मूल निवासी जो टू बड़ी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ए 22, बेसमेंट सेक्टर-3, नोएडा में असिस्टेंट मैनेजर के पद कार्यरत हैं। जो दाढ़ी थाना क्षेत्र ग्राम कोदवा की एक दूकान वर्मा कृषि केंद्र कोदवा में स्थित है जो की थाना व तहसील दाढी जिला बेमेतरा, छ.ग. का निवासी है। जो बलाइंट कम्पनी UPL का प्रोडक्ट ट्राईडिम (TRIDIUM) की नकल बना कर बेच रहा है, उपरोक्त सुचना के आधार पर पुलिस कर्मियों व कम्पनी टीम के सदस्य मनोज कुमार मेहेर पिता धवलेवर मेहेर (असोसिएट) निवासी BBC पड़ा भवानीपटना जिला कालाहांडी उड़ीसा के साथ दिनांक 04/09/2025 को थाना दाढी में थाना प्रभारी से मिले और उनके आदेश से पुलिस टीम की सहायता लेकर उनके साथ में वर्मा कृषि केंद्र कोदवा पहुंचे। उस समय दूकान मालिक होरीलाल वर्मा पिता दुखुराम वर्मा निवासी ग्राम कोदवा थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा छ.ग. मौजूद थे,

 

 

*वर्मा कृषि केंद्र कोदवा दुकान से बरामद ट्राईडिम की दवाई*

 

पुलिस एवं दूकानदार की उपस्थिति में जॉच किये जाने पर हमें दूकान से UPL कंपनी का नकली ट्राईडिम (TRIDIUM) मिला जिसका विवरण निम्न प्रकार से है:- 1 लीटर की 15 बोतल, 500 मिली. की 6 बोतल, 250 मिली, की 19 बोतल बरामद हुई है। जिसका बैच नम्बर DNBC1213, उत्पादन तिथि 01/08/2024 अवसान तिथि 30/07/2027 है, जो कि तीनों प्रकार की बोतल में सामान विवरण है। उपरोक्त दूकान से बरामद ट्राईडिग (TRIDIUM) लिक्वेिड फाम में बेचा जा रहा हैं जबकि UPL का असली ट्राईडिम (TRIDIUM) पाउडर फार्म में आता हैं, जिसकी पहचान के लिए एक असली पैकेट ट्राईडिम (TRIDIUM) 400gm, Batch No. JU13TD7001, उत्पादन तिथि -10/10/2023 अवसान तिथि 08/10/2025 उपलब्ध कर जांच पड़ताल की गई।

 

*कापीराइट एक्ट के तहत अपराधी पर अपराध हुआ कायम*

 

 

निम्न धाराओं का उल्लंघन करते पाया गया – 1/ कापीराइट एक्ट 1957 की धारा 63/65 2/ ट्रेड मार्क एक्ट 1999 की धारा 102/103/104 3/ BNS की धारा 318(4) दुकान से बरामद कुल 40 बोतल (22.75 लीटर) नकली ट्राईडिम (TRIDIUM) थाना दाढ़ी को अग्रीम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। उक्त मामले पर प्रकरण दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग दिनांक 04/09/2025 आवेदन मो.-74280.91520 असिस्टेंट मैनेजर आशीष जांगड़ा टू बडी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ए 22, बेसमेंट सेक्टर 3, नोएडा, उ.प्र.उलेखित किया गया है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india