सतनामी समाज मनाई है महान प्रतापीय राजा गुरु बालक दास बाबा जी की जयंती, युवाओं ने किया 58 यूनिट रक्तदान एवं रक्तदाताओं को समाज द्वारा हेलमेट प्रदान किया गया
द राम भक्त (बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- नवागढ़ विधानसभा मुख्यालय स्थित सतनाम भवन में जिला सतनामी समाज की ओर से संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र महान प्रतापी क्रांतिवीर राजा गुरु बालकदास बाबा जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा जी के संदेश मानव मानव एक समान को चरितार्थ करते हुए समाज द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बेमेतरा जिला ब्लड बैंक के सहयोग से सतनामी समाज एवं सर्व समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 58 यूनिट रक्तदान कर समाज सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को समाज द्वारा हेलमेट प्रदान किया गया
बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर सतनामी समाज ने रक्तदान में सहयोग प्रदान करने वाले ब्लड बैंक के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।


