काउंसलर उमराव सिंह वर्मा साहित्य प्रज्ञा सम्मान – 2025 से सम्मानित
द राम भक्त (बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- विगत दिनों परिवार न्यायालय बेमेतरा में परामर्शदाता उमराव सिंह वर्मा को ज्ञानेश्वरी प्रकाशन, मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) के द्वारा उनके साहित्य रचना एवं शोध लेखन के लिए साहित्य प्रज्ञा सम्मान से सम्मानित किया गया । इसके पूर्व काउंसलर उमराव सिंह वर्मा को वक्ता मंच रायपुर ( छत्तीसगढ़ ) के द्वारा रचनाकार सम्मान समारोह में अक्षर शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया था। वर्मा जी का 2009 में रेलवे स्टेशनों में अनाथ, घुमंतू, और बेघर बालक बालिकाओं की सामाजिक आर्थिक स्थिति पर किया गया शोध आधारित शोध-पत्र अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका में प्रकाशित है। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र से स्वर्ण पदक प्राप्त एवं कुर्मी गौरव सम्मान से सम्मानित वर्मा जी का सामाजिक अनुसंधान, शोध लेखन, साहित्य एवं समसामयिक विषयों पर लेखन निरंतर जारी है। टुटते हुए परिवारों एवं बिखरते हुए पति-पत्नी के रिश्तों को सुलह समझौता के द्वारा जोड़ने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं जिससे अनेक परिवार टुटने से बच रहे हैं।


