Explore

Search

August 5, 2026 5:56 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

मिनी माता की पुण्यतिथि पर होंगे विविध कार्यक्रम…

मिनी माता की पुण्यतिथि पर होंगे विविध कार्यक्रम…

 

नवागढ़ – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में ममता मयी मिनी माता की पुण्यतिथि 11 अगस्त को बस स्टैंड नवागढ़ में मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि गुरु गोसाईं असमदास, अध्यक्षता प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण दयालदास बघेल करेंगे। विशेष अतिथि बेमेतरा जिला पंचायतके सभापति अंजू बघेल, बेमेतरा जनपद अध्यक्ष हेमा जय दिवाकर, जनपद पंचायत नवागढ़ के उपाध्यक्ष माया हीरा बारले, मारो नगर पंचायत अध्यक्ष धनलाल देशलहरे, संतराम गायकवाड़, लतेल दास बंजारे, भागवत दास जोशी, पुरनदास लहरे, चंद्रहास बघेल, सुधारन कौशल, गोवर्धन नवरत्न, सनत प्रकाश महिलांगे, मथुरा प्रसाद गोयल, रतिराम कोसले, शंकर लाल जोशी, दयाराम चंदेल, अलेन दास, जेठू बंजारे, पलटू राम, प्रेम भंडारी, टीकाराम गायकवाड़ होंगे। सतनामी समाज विधानसभा नवागढ़ के अध्यक्ष हेमंत महिलांग ने नागरिकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के अपील की है। कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे प्रभात फेरी नगर भ्रमण, पद्मश्री उषा बारले पंथी भजन का कार्यक्रम होगा फिर दोपहर 12 बजे बस स्टैंड नवागढ़ में ममता भरी गुरु माता मिनी माता की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करेंगे तदपश्चात अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india