Explore

Search

August 5, 2026 8:17 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बेमेतरा के बच्चों के साथ एक अविस्मरणीय दिन – इसरो वैज्ञानिकों से प्रेरणादायक मुलाकात

बेमेतरा के बच्चों के साथ एक अविस्मरणीय दिन – इसरो वैज्ञानिकों से प्रेरणादायक मुलाकात

 

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर शासकीय पी.जी. महाविद्यालय बेमेतरा में हुआ विशेष कार्यक्रम,

 

विधायक दीपेश साहू और इसरो वैज्ञानिकों ने बच्चों को दी अंतरिक्ष विज्ञान की प्रेरणा

 

बेमेतरा, 29 जुलाई 2025 |

मिशन मून के तहत शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू थे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की टीम उपस्थित रही।

 

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अंतरिक्ष विषयों पर आधारित आकर्षक कृतियाँ प्रस्तुत कीं।

 

विधायक श्री दीपेश साहू ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा आज का दिन हम सभी बेमेतरा के बच्चों के लिए, और मेरे लिए भी, गर्व एवं प्रेरणा से भरा रहा। मुझे इसरो के वैज्ञानिकों के साथ संवाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ — यह मेरे जीवन के सबसे गौरवपूर्ण पलों में से एक है। आज हमने जाना कि इसरो क्या है, आकाशगंगा कैसे कार्य करती है, और चंद्रयान की सफल लैंडिंग कैसे वैज्ञानिकों की अथक मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप चाहे गांव से हों या शहर से — मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर आप भी एक दिन इसरो जैसे संगठनों का हिस्सा बन सकते हैं। अपने सपनों पर विश्वास रखें, सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ें।”श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सुधारों की भी सराहना की, जिससे गांव-शहर के हर बच्चे को समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

 

कार्यक्रम में इसरो के वैज्ञानिकों की विशेष टीम ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, प्रक्षेपास्त्र तकनीक, चंद्रयान, गूगल मैप, रॉकेट लॉन्चर इत्यादि विषयों पर अद्भुत जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. आनंद अरुण, डॉ. जुगल किशोर मनी (वैज्ञानिक-SF), अरुण एस. सूर्यवंशी (वैज्ञानिक-E), पी. कपीश्वर (वैज्ञानिक-E1), डॉ. अमित दुबे (वैज्ञानिक-D), श्री अखिलेश त्रिपाठी (वैज्ञानिक-D) ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें मार्गदर्शन दिया।

 

इस अवसर पर आयोजित रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता में स्कूल एवं कॉलेज स्तर के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणपत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाई महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीणा त्रिपाठी, श्री डी.आर. साहू, डॉ. डी.डी. द्विवेदी, डॉ. संध्या बघेल, श्री जितेन्द्र बारले, श्री दुर्गा प्रसाद जंघेल, सुश्री श्वेता साहू, श्री बी.आर. साहू, डॉ. राजकुमार त्रिपाठी, श्रीमती ज्योति गेंद्रे, डॉ. पायल गोस्वामी, श्री अविनाश अंगलावे, श्री आशुतोष शुक्ला, एवं समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने। कार्यक्रम जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं की भागीदारी ने इस आयोजन को ज्ञान और प्रेरणा का उत्सव बना दिया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india