निषाद (केवट) समाज जिला बेमेतरा बेरला रोड सामाजिक भूमि मे हरेली के पावन सुअवसर पर वृक्षारोपण किया गया
द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- निषाद (केवट) समाज जिला बेमेतरा बेरला रोड गुनरबोड सामाजिक भूमि पर हरेली के पावन सुअवसर पर वृक्षारोपण किया गया। जिसमे प्रमुख बेल, बहेरा, जामुन, गुलमोहर, आंवला, नीम, आम इत्यादि छायादार एवं फलदार पौधो का वृक्षारोपण हुवा। प्रमुख रूप से बोधी राम निषाद पूर्व प्रदेश महासचिव छ. ग. निषाद,प्रदेश संगठन सचिव छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ छतीसगढ़ एवं प्रदेश संगठन सचिव राज्य कर्मचारी संघ छतीसगढ़, वार्ड न. 01 पार्षद बेमेतरा राजकुमार खांडे, रेवा राम निषाद जिला संगठन सचिव बेमेतरा, ज्ञान प्रसाद निषाद कार्यालय सचिव जिला निषाद समाज, राजकुमार निषाद परिक्षेत्र अध्यक्ष मोहभट्टा, दुखम निषाद परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हथमुड़ी, विष्णु निषाद, संतोष निषाद, उमेश यदु सामाजिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


