छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

नवागढ़, बेमेतरा।देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि देशभर के छात्र-छात्राएं NEET, UGC-NET, विभिन्न भर्ती परीक्षाओं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा रद्द होने, परिणामों में देरी तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इन घटनाओं से लाखों विद्यार्थी मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता में हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने छात्र आंदोलनों का समर्थन करते हुए राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे, परीक्षा में हुई अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा कराने तथा नई दिल्ली में छात्र आंदोलनों के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर एवं आपराधिक मामलों को वापस लेने की मांग शामिल है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। यदि उनकी मेहनत और सपनों के साथ अन्याय होगा तो इससे पूरे राष्ट्र का विश्वास कमजोर होगा। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की।जिसमें मुख्यरूप से ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी अनंत,ब्लॉक महामंत्री खेमन टंडन, हर्ष बघेल, यवन डिंडोरे,पवन सांडे, तुलसीराम साहू,मोहित गर्ग,अमित जैन,रतन दिवाकर, हेमंत साहू,रामनीहोरा सेन,गुरभेज गुंबर,दिनेश तिवारी, लक्ष्मण साहू,शिवनारायण साहू,रज्जु यादव, गौकरण साहू,कमलेश ध्रुव,ईश्वर कुर्रे,बद्रीनारायण ,विनायक पानिक,कमलनारायण वर्मा,जगन राम, लक्ष्मीनारायण साहू, चंद्रशेखर साहू, भोलाराम साहू, अनथ साहू,हेमंत अनंत,पूनम साहू, मालिकराम नवरंग,रूपेंद्र साहू,मुरारी साहू,संजय भास्कर,ज्ञानदास रात्रे, मुकेश जांगड़े,हसन टंडन,अमन मल्होत्रा,आजूराम कोशले,रमेश साहू,डोमन साहू,देवा भास्कर,सुनील अनंत, व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।


