Explore

Search

August 4, 2026 10:43 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

विधायक से पत्रकरिता, संघर्ष, जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बने प्रीत लाल कुर्रे को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड

विधायक से पत्रकरिता, संघर्ष, जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बने प्रीत लाल कुर्रे को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड

राष्ट्रीय संपादक गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए प्रीत लाल कुर्रे

 

 

| 27 मई 2026 – ग्राम तेलासी पूरी धाम में एक साधारण गरीब मजदूर परिवार में जन्मे प्रीत लाल कुर्रे आज अपनी मेहनत, संघर्ष और जनसेवा की भावना के दम पर पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बना चुके हैं। कठिन परिस्थितियों और आर्थिक अभावों के बीच उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की तथा समाज के लिए कुछ बेहतर करने के उद्देश्य से पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा।

 

 

 

 

वर्ष 2022 से उन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करना प्रारंभ किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत अपने समाचार पत्र “सृजन भूमि छत्तीसगढ़ दैनिक अखबार” का संचालन शुरू किया, जो आज क्षेत्र में जनसमस्याओं और समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाला एक महत्वपूर्ण समाचार माध्यम बन चुका है।

 

 

 

प्रीत लाल कुर्रे ने अपने पत्रकारिता जीवन में कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को प्राथमिकता दी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज, शासन की योजनाओं तथा सामाजिक मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया। उनके समाचारों और सामाजिक कार्यों का प्रभाव आम जनता के बीच साफ दिखाई देता है।

 

 

 

पत्रकारिता के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने स्वतंत्र विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर आम जनता की समस्याओं, क्षेत्रीय विकास, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया। चुनाव के दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुना और शासन-प्रशासन की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

 

 

 

उनकी इसी संघर्षशील कार्यशैली, समाज के प्रति समर्पण और पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक प्रीत लाल कुर्रे को प्रतिष्ठित “National Editor GOURAV Award” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान All India Sampadak Sangh द्वारा उनके निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

 

 

 

सम्मान समारोह में संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रीत लाल कुर्रे ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए हमेशा जिम्मेदार पत्रकारिता की है। उन्होंने समाज की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ-साथ जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य किया है। उनके संपादकीय नेतृत्व, सामाजिक सोच और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को देखते हुए यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने कहा कि आज के समय में निष्पक्ष पत्रकारिता करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन प्रीत लाल कुर्रे ने अपने साहस और ईमानदारी से यह साबित किया है कि पत्रकारिता केवल खबर लिखने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और मजबूत बनाने का दायित्व भी है।

 

 

 

कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण बौद्ध के मार्गदर्शन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रीत लाल कुर्रे का संघर्ष, मेहनत और सामाजिक कार्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

 

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रीत लाल कुर्रे ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका सहयोग और मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी निष्पक्ष पत्रकारिता एवं समाजहित के कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे।

 

 

 

इस अवसर पर पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और प्रीत लाल कुर्रे को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india