बेरला ब्लॉक में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का चुनाव/मनोनयन कार्यक्रम 24 मई दिन रविवार को

*बेमेतरा* – प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला बेमेतरा द्वारा बेरला ब्लॉक के वरिष्ठ एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के चुनाव एवं मनोनयन कार्यक्रम का आयोजन 24 मई 2026, दिन रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सतनाम भवन बेरला में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल चुनाव प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की एकता, जागरूकता और भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में समाज के अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी वर्ग एवं सभी सम्माननीय सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री एल. एल. कोशले जी मुख्य अतिथि होंगे। वहीं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री राजालाल बंजारे जी करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में श्री गुलाबदास टंडन जी एवं श्री भुवन दास जांगड़े जी शामिल होंगे।
आयोजकों ने कहा कि समाज की मजबूती, शिक्षा, व्यापार, सामाजिक सम्मान एवं संगठन विस्तार के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी समाजजनों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।


