टीबी मुक्त भारत अभियान 100 दिवसीय अभियान बेरला मे चला

@therambhaktTRBnews:- बेरला 17.05.2026 बेमेतरा जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान की कड़ी में 15 मई को कलेक्टर महोदया सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर , एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ.बी एल राज एवं विकासखंड बेरला के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जे के कुंजाम के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में दिनांक 17/5/2026 को टीबी मुक्त भारत अभियान 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत ब्लॉक बेरला में 3 शिविर ग्राम भिलौरी, टकसीवा, तारालीम, आयोजित किया गया जिसमे हाईरिस्क ग्राम *भिलौरी में 53 पु, + 61 म. कूल 114* एवं *संदेहस्पद 05,* संवेदनशील/ उच्चजोखिम लोगों का हैंड हेल्ड X RAY मशीन से स्क्रीनिंग कर X RAY किया गया
एवं सम्भावित टीबी व्यक्तियों की पहचान की गई। जिसका NAAT जांच हेतु सैंपल कलेक्शन हेतु कहा गया।
उक्त शिविर मे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत *पूर्व जनपद पंचायत सदस्य बेरला एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री रेख राम साहू जी ग्राम भिलौरी के द्वारा टीबी के 1 मरीज को फूड बास्केट वितरण कर गोद लिया* स्वास्थ्य विभाग बेरला की ओर से विशेष आभार, एवं *वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक स्वास्थ्य विभाग बेरला में पदस्थ राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत दिनेश गंगबेर* द्वारा टीबी को जड़ से मुक्त करने के लिए मितानिन/ ग्रामीण जन स्टूडेंट को टीबी के लक्षण उपचार संबंधी जानकारी दी गई एवं *टीबी जिला बेमेतरा को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी को शपथ दिलाया* एवं भारत को 2027 तक भारत सरकार के द्वारा टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है , उक्त शिविर में जिला टीम से श्री यशवंत भारद्वाज, एक्सरे टेक्निशियन श्री शेषनारायण टंडन, एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर भिलौरी से श्री मनीषा पाल *CHO* एवं श्रीमती अनीता सोनी RHO व एम टी श्रीमती रुखमनी साहू, समस्त मितानीन शिविर में उपस्थित रहे।
साथ ही सभी की विशेष सहभागिता से शिविर आयोजित किया गया।


