Explore

Search

August 4, 2026 9:26 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

आबकारी विभाग की कार्रवाई,अवैध देशी प्लेन एवं मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग की कार्रवाई,अवैध देशी प्लेन एवं मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

साजा:-बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी विक्रम आनंद के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, आबकारी वृत्त द्वारा बड़ी सफलता अर्जित की गई है। 11/5/ 2026को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम मटिया थाना थानखम्हरिया में देवादास चतुर्वेदी के रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी देवादास चतुर्वेदी (उम्र 45 वर्ष, निवासी मटिया थाना थानखम्हरिया) के रिहायशी मकान में बैठक रुम से अनाज की बोरियों के बीच छुपाकर रखे एक प्लास्टिक की बोरी के अंदर भरी हुई 03नग पाव देशी मसाला मदिरा एवं 27नग पाव देशी प्लेन मदिरा (क्षमता 180 ml वाली) कुल जुमला मात्रा 5.4 बल्क लीटर बरामद की गई। बरामद शराब का बाजार मूल्य 2460/- रुपये आँका गया है।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उक्त मदिरा को विक्रय के उद्देश्य से लाया था। विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

आबकारी टीम साजा क्षेत्र में अवैध मदिरा के संग्रहण/धारण और विक्रय के विरुद्ध लगातार सक्रिय है।

 

इस सफल कार्रवाई में साजा वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दयालाल साहू ,हमराह आबकारी उप निरीक्षक सहदेव मरकाम (वृत नवागढ़‌‌)मुख्य आरक्षक संजय सिंह,आबकारी आरक्षक संतोष अहिरवार और वाहन चालक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध मदिरा धारण ,संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध शिकायत हेतु आबकारी उप-निरीक्षक वृत साजा के

दूरभाष नं.9827489211पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करवायें।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india