जब फरियादी ही डरकर घर छोड़ दे… तो कानून पर सवाल उठना लाज़मी है…!

बेमेतरा में आखिर अपराधियों को खुली छूट क्यों… और कब तक…?
हथमुड़ी निवासी नेमसिंग वर्मा ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि भुरकी के वर्तमान सरपंच पति रमेश टंडन और उनके साथियों द्वारा पैतृक जमीन जबरन रजिस्ट्री कराने दबाव बनाया जा रहा है…
आरोप है कि चंद्रिका, गब्बर, नैनदास समेत अन्य लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और लगातार डराने-धमकाने का काम किया…
पीड़ित का कहना है कि पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया… “डरने की जरूरत नहीं”… लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही नजर आ रहा है…
हालात ये हैं कि नेमसिंग अपनी जान बचाने घर छोड़कर छिपने को मजबूर है… और सवाल अब बेमेतरा पुलिस पर खड़े हो रहे हैं…
“अगर फरियादी सुरक्षित नहीं… तो फिर कानून किसके लिए…?”
अब देखने वाली बात ये होगी… क्या पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतज़ार करेगी… या समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई कर कानून का भरोसा बचाएगी…?


