गौवंश की रक्षा, किसानों की आस — बेमेतरा में उबाल, वादों से टूटा विश्वास..

छत्तीसगढ /बेमेतरा – बेमेतरा की पावन धरती आज सिर्फ एक जिला नहीं, बल्कि जनभावनाओं का केंद्र बन चुकी है… जहां एक ओर छत्तीसगढ़ की अस्मिता को नई पहचान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विचारधारा की छाप साफ दिखाई देती है, वहीं दूसरी ओर एक युवा जनप्रतिनिधि का संघर्ष अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है।
“गौवंश की रक्षा, किसानों की आस बेमेतरा में उबाल, वादों से टूटा विश्वास”…
बेमेतरा में युवा जनपद सदस्य दीपक सिंह दिनकर का अनिश्चितकालीन धरना अब केवल एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं, बल्कि जन-जन की आवाज बन गया है। मुद्दा है — गौवंश की सुरक्षा और किसानों की फसलों को हो रहे लगातार नुकसान का स्थायी समाधान।
लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रशासन के वादे सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएंगे?
“जो खेतों की रखवाली में रातें जला रहे हैं,
वही आज न्याय के लिए सड़कों पर आ रहे हैं।
गौमाता की रक्षा की जब बात उठी है यहां,
तो क्यों जिम्मेदार खामोशी में सिर झुका रहे हैं?”
“धरती मां के लाल यहां, हक की लड़ाई लड़े,
गौवंश बचाने को सब, संग में खड़े अड़े।
वादा जो किया गया था, क्यों अब तक अधूरा है,
जनता का सब्र अब तो, सीमा से भी ऊपर है।”
सूत्रों की मानें तो कई बार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। यही कारण है कि अब यह आंदोलन धीरे-धीरे उग्र रूप लेता जा रहा है, और आम जनता का समर्थन भी तेजी से बढ़ रहा है।
“वादा करके भूल गए, कैसी ये सरकार,
जनता अब जागी खड़ी, मांग रही अधिकार।”
यह आंदोलन अब केवल स्थानीय नहीं रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है। लोगों के मन में एक ही सवाल है — क्या इस बार भी वादे अधूरे रहेंगे, या फिर प्रशासन जागेगा?
“जब हक की बात उठती है, तो आवाजें दबती नहीं,
और जब जनता ठान ले, तो सत्ता भी रुकती नहीं!”
अगर आप छत्तीसगढ़ की हर वो खबर देखना चाहते है तो हमारे चैनल को लाईक करे सबस्रकाब करे और शेयर करे ताकी ज्यादा से ज्यादा लोगो तक यह संदेश पहुचा सके.. धन्यवाद


