Explore

Search

August 4, 2026 12:41 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

सेवा सहकारी समिति कुरूद शाखा कन्हेरा में शेष धान के DO जारी न होने से बढ़ी परेशानी, सहायक प्रबंधक ने कलेक्टर से लगाई गुहार

सेवा सहकारी समिति कुरूद शाखा कन्हेरा में शेष धान के DO जारी न होने से बढ़ी परेशानी, सहायक प्रबंधक ने कलेक्टर से लगाई गुहार

कुरूद/कन्हेरा सेवा सहकारी समिति मर्या. कुरूद पं.क्र. 359 शाखा कन्हेरा में वर्ष 2025-26 के धान उपार्जन कार्य के अंतर्गत कुल 42,981.60 क्विंटल धान खरीदी की गई है। इसमें से अब तक 42,900.80 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका है, लेकिन समिति में अभी भी 80.80 क्विंटल पतला धान शेष है, जिसका डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) जारी नहीं हुआ है।

डीओ जारी नहीं होने के कारण समिति को शेष धान के रख-रखाव में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। धान लंबे समय तक समिति में पड़े रहने से प्रबंधन संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं, जिससे समिति कर्मचारियों की चिंता भी बढ़ गई है।

इस समस्या को लेकर सहायक प्रबंधक द्वारा कलेक्टर से फरियाद की गई है और जल्द से जल्द शेष धान का डीओ जारी कराने की मांग की गई है, ताकि धान का परिवहन पूरा हो सके और समिति को राहत मिल सके।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है और समिति की समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india