Explore

Search

August 4, 2026 1:21 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

खास खबर | पेट्रोल संकट से हाहाकार: प्रशासन की अपील बेअसर, शादी सीजन में आम जनता बेहाल…

खास खबर | पेट्रोल संकट से हाहाकार: प्रशासन की अपील बेअसर, शादी सीजन में आम जनता बेहाल…

 

रायपुर – बेमेतरा / नवागढ़ सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों पेट्रोल की बढ़ती किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा संयम बरतने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील जरूर की जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं, वहीं कई स्थानों पर “नो पेट्रोल” के बोर्ड लगे नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को उठानी पड़ रही है, जिनके घरों में शादी-विवाह का माहौल है। जरूरी कामों के लिए वाहन लेकर निकलने वाले लोग घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।

हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई राहगीर अपने परिवार—महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ—कड़ी धूप में पैदल या किसी तरह गांव जाने को मजबूर हो रहे हैं। पेट्रोल नहीं मिलने से गाड़ियां सड़कों पर खड़ी हो रही हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अपील सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही। कुछ लोगों ने सप्लाई व्यवस्था में कमी और कालाबाजारी की आशंका भी जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक कार्यवाही से कोसों दूर है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक आम जनता इस समस्या से जूझती रहेगी और जिला प्रशासन पेट्रोल संकट से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।फिलहाल, पेट्रोल की किल्लत ने शादी के सीजन की खुशियों पर ब्रेक ना लगा दे वही अब आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india