Explore

Search

August 4, 2026 1:22 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

खबर | जनकल्याण की कामना लेकर माता के दरबार पहुँचे डॉ. जगजीवन खरे…

खबर | जनकल्याण की कामना लेकर माता के दरबार पहुँचे डॉ. जगजीवन खरे…

 

रायपुर – बेमेतरा / नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर जिला भाजपा नेता डॉ. जगजीवन खरे ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और विशेष फरियाद लगाई। इस दौरान डॉ. खरे ने क्षेत्रवासियों के बेहतर भविष्य, किसानों की उन्नति, युवाओं को रोजगार और समाज में शांति-सौहार्द बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है और वे निरंतर जनता के हित में कार्य करते रहेंगे।

माता के दरबार में उन्होंने प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता और श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india