खास खबर | नवागढ़ में सियासी पारा हाई: मंत्री पर नारेबाजी, सोशल मीडिया में गंभीर आरोप, राजनीति गरमाई…

रायपुर – बेमेतरा /नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल इन दिनों पूरी तरह गरमा गया है। एक तरफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर गंभीर आरोपों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। हाल ही में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी अपने पदाधिकारियों के साथ सम्बलपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन पर बैठे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य मंत्री के विधायक प्रतिनिधि पारस वर्मा द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में चौकी के सामने राहगीरों को रोककर अवैध वसूली और दबंगई की गई । धरना प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और गरमा गया, जब नारेबाजी करते हुए कुछ लोगों द्वारा खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए, जिसमें “भाग दयालू भाग” जैसे नारे भी शामिल रहे। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक विवाद को और भड़का दिया। कुद दिन ही बिते थे की इसी बीच पूर्व विधायक गुरु दयाल सिंह बंजारे नवागढ़ प्रवास के दौरान एक और मामला सामने आया। “हमर नवागढ़ बेमेतरा” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में मुकेश कुमार वर्मा नामक युवक द्वारा राम मंदिर एवं शक्ति मंदिर के नाम पर मिट्टी, मुरूम और मऊ घाट से रेत के अवैध खनन के गंभीर आरोप लगा दिए । इन आरोपों की भी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लगातार हो रहे इन घटनाक्रमों से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यह बढ़ता जन आक्रोश है, या फिर किसी राजनीतिक रणनीति के तहत माहौल तैयार किया जा रहा है।
अब देखना होगा कि बेमेतरा प्रशासन और साइबर सेल बिना प्रमाण सोशल मीडिया पर आरोप लगाने वाले तत्वों पर क्या कार्रवाई करती है,वही आरोपों की सच्चाई क्या निकलकर सामने आऐगी यह सब आम जनता जानने के इच्छुक हो रहे है।


