Explore

Search

August 4, 2026 1:22 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: मुद्दों से भटकती भाषा और मर्यादा पर सवाल…

युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: मुद्दों से भटकती भाषा और मर्यादा पर सवाल…

बेमेतरा – नवागढ विधानसभा की खास खबर – क्षेत्र में बढ़ते अपराध, कथित तानाशाही रवैये और खाद्य मंत्री के विधायक प्रतिनिधि पारस वर्मा पर लगे अवैध वसूली के आरोपों को लेकर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन अब राजनीतिक बहस का नया केंद्र बन गया है। विरोध का यह स्वर उस समय और तीखा हो गया जब सम्बलपुर चौकी के सामने वाहन खड़ा कर राहगीरों से कथित वसूली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई।

 

 

*भाग दयालू भाग किसने और क्यों कहा..?*

 

 

प्रदर्शन के दौरान “भाग दयालू भाग” जैसे नारों ने माहौल को और गरमा दिया। इस दौरान पूर्व सरपंच नादघांट और स्वयं को “एक दैनिक अखबार” का पत्रकार बताने वाले आरिफ भाठिया द्वारा छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री और स्थानीय विधायक के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किए जाने की भी चर्चा रही। इस तरह की टिप्पणी ने विरोध की गंभीरता को कम करने के बजाय उसे विवादों में घेर दिया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकतंत्र में विरोध एक मजबूत हथियार है, लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होती है। जब विरोध व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और अभद्र भाषा तक पहुंच जाता है, तो मूल मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। यहां भी यही सवाल उठ रहा है कि क्या यह विरोध वास्तव में जनहित के मुद्दों पर केंद्रित था, या फिर राजनीतिक द्वंद का एक माध्यम बन गया?

स्थानीय नागरिकों के बीच भी इस घटना को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जरूरी आवाज बता रहे हैं, तो वहीं एक बड़ा वर्ग विरोध के तरीके और भाषा पर सवाल उठा रहा है।

 

*विरोध की राजनीति में मर्यादा और शालीनता का स्थान लगातार कम क्यो हो रहा..?*

 

 

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है और राजनीतिक दल इस पूरे घटनाक्रम से क्या सीख लेते हैं। फिलहाल, यह घटना यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या विरोध की राजनीति में मर्यादा और शालीनता का स्थान लगातार कम होता जा रहा है?

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india