Explore

Search

August 4, 2026 2:31 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बैजी स्कूल में मनाया गया पढ़ाई तिहार अंगना मं शिक्षा 2026 

बैजी स्कूल में मनाया गया पढ़ाई तिहार अंगना मं शिक्षा 2026 

आज दिनांक 11 अप्रैल सन 2026 दिन शनिवार को प्रातः 9:00 बजे शासकीय प्राथमिक शाला बैजी संकुल केंद्र लोलेसरा विकासखंड बेमेतरा जिला बेमेतरा में शासन के आदेश अनुसार पढ़ाई तिहार अंगना में शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांव के माताएं अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लिए जहां उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति उपस्थिति एवं व्यवहार की जानकारी ली। कक्षा में नौ काउंटर बनाया गया सभी माताओं के द्वारा अपने बच्चों के साथ नौ काउंटर की गतिविधियो में सक्रिय रूप से भाग लिया गया शिक्षकों द्वारा माताओं को यह बताया गया कि घरेलू परिवेश बच्चों की पढ़ाई कैसे बेहतर की जा सकती हैं।इस कार्यक्रम में नौ काउंटर निम्न है। 1.रजिस्ट्रेशन, 2.शारीरिक विकास,3. क्रियात्मक विकास,4. बौद्धिक विकास, 5.वर्गीकरण,6.भाष विकास,7.गणित पूर्व आकार गिनती, 8. गणित पूर्व अंक जोड़, 9. बच्चों का कोना , उपरोक्त गतिविधियों से बच्चों व माताओं एवं उपस्थित सभी लोगों ने इस आयोजन का आनंद लिया। इस आयोजन सी केवल बच्चों के व्यक्तित्व विकास हेतु उपयोग रहा बल्कि बालको और समुदाय को भी विद्यालय से जोड़ने का सशक्त माध्यम बना इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास का विकास होता है और शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावशाली बनती है।

संस्था प्रमुख श्री ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे ने बताया कि पढ़ाई तिहार का मुख्य उद्देश्य है बच्चों को किस तरह से पढ़ना है हमारे किचन में रखे हुए सामग्री का नाम जानना व पहचाना उसके बारे में बता पाना आदि को प्रमुखता से लिया गया अलग-अलग 9 खंड बनाया गया जिसमें अलग-अलग प्रकार का गतिविधियां कराई गई। प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे ने कहा कि छोटे बच्चे हमेशा अपने मां से ज्यादा करीब रहते है अर्थात् मां खाना बनाते समय भी बच्चों को पढ़ने के प्रेरित कर सकती हैं । इस अवसर पर साल के शिक्षक शत्रुघ्न साहू, श्रीमती उनीसा सिंहा, श्रीमती भारती वर्मा, उपस्थिति रही साथी ग्रामीण महिलाएं भी काफी संख्या में उपस्थित थी जिसमें धान कुंवर ,नंदनी साहू ,तराना चेलक ,गायत्री राजेश्वरी, पिंकी कुर्रे, मोतीम वर्मा, खिलेश्वरी यादव, प्रतिमा बघेल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, डागेश्वरी वर्मा, योगेश्वरी वर्मा, संतोषी वर्मा, राधिका, राधा वर्मा, मंजू यादव, आदि लोग उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रमुख श्री ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे द्वारा सभी के लिए चाय नाश्ता व मिठाई वितरण किया गया तत्पश्चात धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं कार्यक्रम की समापन किया गया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india