Explore

Search

August 4, 2026 2:30 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

नेपाल की धरती पर छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान : शिवशंकर सोनपिपरे को मिला इंटरनेशनल जर्नलिज्म एक्सिलेंस अवार्ड

नेपाल की धरती पर छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान : शिवशंकर सोनपिपरे को मिला इंटरनेशनल जर्नलिज्म एक्सिलेंस अवार्ड

हजारों की मौजूदगी में विराटनगर बना गवाह, भारत-नेपाल रिश्तों को मिली नई मजबूती

 

नेपाल/विराटनगर। इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में नेपाल के विराटनगर में आयोजित भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय सचिव शिवशंकर सोनपिपरे को इंटरनेशनल जर्नलिज्म एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। देश-विदेश के दिग्गज एक मंच पर, कार्यक्रम बना ऐतिहासिक

इस गरिमामयी आयोजन में नेपाल, भारत (छत्तीसगढ़ व बिहार) सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में इनका रहा विशेष योगदान इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी भारत और नेपाल के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ दोनों देशों के आपसी संबंध को मजबूत बनाने का प्रयास करती है संस्था के फाउंडर डॉ जतिन्दरपाल सिंह एवं पंकज रंजीत ब्रांड एंबेसडर अमृता सिंह

 

पर्यटन बोर्ड के एवं इस्टर्न स्टार हाटल के संचालक श्री भावेश श्रेष्ठ संस्था के सहयोगी मित्र

 

मुख्य अतिथि उद्योग कृषि सहकारी मंत्री माननीय इसराइल मंसूरी जी बिहार अररिया सांसद श्री प्रवीण सिंह नेपाल कोसी पर्यटन मंत्री सचिव श्री इंद्र सपकोटा पूर्व कानून मंत्री श्री लीला बल्लभ अधिकारी जी पर्यटन बोर्ड के श्री भावेश श्रेष्ठ समाजसेवी एवं निस्सहाय बाल बालिका आश्रम संचालिका गीता गौतम जी फारबिसगंज बिहार विधायक देवयंती जी शामिल रहे कार्यक्रम इंडो नेपाल टूरिस्ट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया । आयोजक संस्था के फाउंडर डॉ जतिंदरपाल सिंह एवं पंकज रंजीत और अमृता सिंह थे। इस अवसर पर संस्था के निर्णय अनुसार उपस्थित अतिथियों के द्वारा अमृता सिंह जी को संस्था का ब्रांड एंबेसडर के लिए घोषणा की गई

 

पत्रकारिता के जुनून को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

शिवशंकर सोनपिपरे पिछले 15-20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे ‘सर्वोच्च छत्तीसगढ़’ अखबार, डिजिटल मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक हैं।

उन्होंने 4 रियल न्यूज़ चैनल, ओके इंडिया और टीवी 24 जैसे संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लगातार जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ।

भारत-नेपाल संबंधों पर दिया दमदार संदेश

मंच से संबोधित करते हुए सोनपिपरे ने छत्तीसगढ़ और नेपाल के बीच सांस्कृतिक समानताओं और संबंधों पर प्रकाश डाला।

उनके विचारों को उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ सराहा, जिससे पूरा माहौल उत्साह और गर्व से भर गया।

टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इंडो-नेपाल टूरिज्म को बढ़ावा देना और दोनों देशों के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत करना रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india