Explore

Search

August 4, 2026 3:10 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान

*नवागढ़ क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर का हुआ सफल आयोजन*

 

*अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से 174 उच्चोखिम लोगों का किया गया टी बी स्क्रीनिंग*

 

*बेमेतरा: 9अप्रैल 2026/* स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम लोगों का सभी विकासखण्ड में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर टी बी स्क्रीनिंग किया जा रहा है साथ में टी बी मुक्त भारत अभियान की जानकारी, टी बी के लक्षण,उपचार,बचाव की संपूर्ण जानकारी उच्चोखिम लोगों को साझा किया जा रहा है। इसी क्रम में

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तहत 8 अप्रैल को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला बेमेतरा के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ बी एल राज , जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे जिला कार्यक्रम समन्वयक सुश्री संपत्ति बंजारे के साथ नवागढ़ विकासखण्ड बीएमओ , बीपीएम के नेतृत्व में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से नवागढ़ विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंधियार खोर एवं जेवरा एन में शिविर आयोजित कर उच्च जोखिम समूहों का पहचान किया गया इस उच्चजोखिम समूह से 174 लोगों का अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से निःशुल्क एक्स-रे किया गया, तथा 4 लोगों का जो संदेहास्पद था उनका स्पूटम अत्याधुनिक ट्रू – नाट मशीन से जांच हेतु सैंपल कलेक्शन कराया गया । इस टी बी मुक्त अभियान शिविर में नवागढ़ विकासखण्ड के स्वास्थ्य विभाग से सभी स्टाफ, मितानिन , द्वारा पूर्व से ही लोगों को टीबी के अभियान की संपूर्ण जानकारी घर-घर सर्वे कर दी गई एवं जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया । जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिले से यशवंत भारद्वाज डीपीपीएमसी, नवागढ़ से प्रमोद साहू सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर,द्वारा पूरी जिम्मेदारी से टीम गठित कर शिविर का आयोजन किया गया। साथ में जिला चिकित्सालय से रेडियोग्राफर मोहम्मद जावेद मंसूरी द्वारा अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन ऑपरेट किया गया ,साथ में किशन चेलक सीएचओ,अमित मनहर,मोहन यादव, आरएचओ,दीप निराला जेएसए,मितानिन एवं ग्रामीण जन अधिक संख्या में उत्साहित होकर उपस्थित रहें,शिविर में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा कार्यो का सफल क्रियान्वयन किया गया ।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india