Explore

Search

August 4, 2026 3:12 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान

*टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत जिला जेल एवं वृद्धा आश्रम में शिविर का हुआ सफल आयोजन*

 

*अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से जिला जेल में 148 बंदियों का एवं वृद्धा आश्रम में 13 उच्चोखिम लोगों का X-Ray से किया गया टी बी स्क्रीनिंग*

 

*बेमेतरा: 7अप्रैल 2026 /* स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम लोगों का विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर टी बी स्क्रीनिंग किया जा रहा है साथ में टी बी मुक्त भारत अभियान की जानकारी, टी बी के लक्षण,उपचार,बचाव की संपूर्ण जानकारी उच्चोखिम लोगों को साझा किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला जेल बेमेतरा के 148 विचाराधीन बंदियों और बेमेतरा में स्थित वृद्धा आश्रम में 13 बुजुर्गो का X-Ray जांच हेतु शिविर आयोजित किया गया

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तहत 6 एवं 7 अप्रैल को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला बेमेतरा के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं जिला जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय,जिला क्षय अधिकारी डॉ बी एल राज , जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे जिला कार्यक्रम समन्वयक सुश्री संपत्ति बंजारे के नेतृत्व में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से बेमेतरा के शहरी क्षेत्र जिला जेल एवं वृद्धा आश्रम बेमेतरा में शिविर आयोजित कर कुल जनसंख्या 161 का टीबी स्क्रीनिंग किया गया जिसमें सभी उच्च जोखिम समूहों का पहचान किया गया इस उच्चजोखिम समूह से 161 लोगों का अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से जांच किया गया, जिसमें वृद्धा आश्रम में 2 लोगों का X-Ray संदेहास्पद मिला उनका स्पूटम अत्याधुनिक ट्रू – नाट मशीन से जांच हेतु सैंपल कलेक्शन कराया गया । इस टी बी मुक्त अभियान शिविर में बेमेतरा शहरी क्षेत्र के उक्त क्षेत्र में स्थित जिला जेल बेमेतरा में 6 अप्रैल को एवं वृद्धा आश्रम में 7 अप्रैल को शिविर आयोजित किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सभी स्टाफ, मितानिन , द्वारा पूर्व से ही लोगों को टीबी के अभियान की संपूर्ण जानकारी सर्वे कर दी गई एवं जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया । जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिले से डीपीसी सुश्री संपत्ति बंजारे एवं श्री गिरधर देवांगन सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर,द्वारा पूरी जिम्मेदारी से टीम गठित कर शिविर का आयोजन किया गया। साथ में जिला चिकित्सालय से रेडियोग्राफर मोहम्मद जावेद मंसूरी द्वारा अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से एक्स-रे किया गया शिविर में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा कार्यो का सफल क्रियान्वयन किया गया ।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india