Explore

Search

August 4, 2026 3:05 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

आदरणीय सम्माननीय पत्रकार महोदय जी बेमेतरा 

आदरणीय सम्माननीय पत्रकार महोदय जी बेमेतरा 

जय बजरँग मार्निंग वाक ग्रुप सिंघौरी बेमेतरा ने होटल में पढा ज्ञानवर्धक पुस्तक, व अखबार

 

बेमेतरा :– जय बजरँग मार्निंग वाक ग्रुप सिंघौरी बेमेतरा जो लगभग बाईस लोगों की टीम है, यह दल शारीरिक मानसिक स्वस्थता की दृश्टिकोण से लगभग पच्चीस वर्षों से ग्राम खिलोरा रोड पर छः किलो मीटर की दूरी समूह में भ्रमण करती है, जिसमें सेवा निवृत्त कर्मचारी, सेवारत कर्मचारी व अन्य मित्रगण प्रतिदिन शामिल रहते है, भ्रमण में आनँददायी गीतों , भजनों, हाना, जनौला चुटकुला आदि का समावेश होती है, वापसी में विश्राम के तौर पर अनमोल होटल सिंघौरी में बैठकर समाचार अखबारों का अवलोकन करते हुए ज्ञानवर्धक पुस्तकों का भी समावेश की जाती है, मँगलवार को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग रायपुर द्वारा इसी वर्ष प्रकाशित चँदन के सुगँध नामक किताब, व महतारी के ओली नामक किताब को लेखक डॉ. गोकुल बँजारे चँदन द्वारा सामुहिक रुप से सुनाया गया, अधिकाँश साथियों ने किताब का वाचन भी किया । इस किताब में छत्तीसगढी रचनाएँ समाज में साक्षरता, लैंगिक समानता और पारिवारिक समझ की आवश्यकता को मार्मिक रुप से प्रस्तुत करती है, कविताओं में जनचेतना और जीवन यथार्थ की गूँज स्पष्ट सुनाई दी,

कवि ने सीमित परिवार की आवश्यकता, मँहगाई की मार, और भविष्य की जिम्मेदारियों पर गहरी दृष्टि डालते हैं। इसमें समाहित प्रेरणादायक गीत जो हर वर्ग के लोगों को पढने के लिए प्रेरित करता है, यह कवितायेँ साक्षरता अभियान के लिए उपयुक्त है। पढकर सभी ने सराहा, उक्त किताबों को अध्ययन करने दृष्टिकोण से मार्निंग वाक के सभी सदस्यों को समर्पित की गई।

इस अवसर पर मार्निंग वाक दल प्रभारी नानक सिंह साहू, उप दल नायक थानू राम यादव, सक्रिय सदस्यों में मारकँडे साहू, बलदाऊ प्रसाद देवांगन, नेहरु राम ध्रुव, सुरेश कुमार साहू, दिनेश बबलु जनार्दन, महेश्वर श्रीवास, रघुवीर नेताम, नागेंद्र शर्मा, गोकुल बँजारे, अशोक ठाकुर, राजेंद्र कुमार पाठक, रामकुमार टँडन, वर्मा जी प्राचार्य, व अनमोल होटल सँचालक यादो राम साहू अदवा साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

प्रेषक

डॉ. गोकुल बँजारे चँदन बेमेतरा

 

——————-//———————–

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india