Explore

Search

August 4, 2026 3:37 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

कलार समाज का सामाजिक सद्भावना यात्रा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न 

कलार समाज का सामाजिक सद्भावना यात्रा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

समापन अवसर में

मा भद्रकाली मंदिर में दिया गया सामाजिक समरसता का संदेश

 

समापन दिवस में पहुंचे समाज के दिग्गज पदाधिकारी

 

यात्रा का आकर्षण 95 ग्रामों से लिए रज विग्रह रहा

 

जिसके दर्शन के लिए सामाजिक बंधुओं का दिन भर ताता लगा रहा ताता

 

प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने पूरे प्रदेश में सद्भावना यात्रा निकालने की अपील किया

 

 

 

छत्तीसगढ़ कलार समाज बेमेतरा के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र जायसवाल द्वारा चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस 19मार्च से सामाजिक जन चेतना को मजबूत बनाने हेतु जिले के सभी पांच मंडल के लगभग 95गांवों में यात्रा कर 29मार्च 2026 समापन हुआ कलार समाज की एकता भाईचारा और सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए यात्रा की गई यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का प्रयास सामाजिक आदर्श विवाह को प्रोत्साहन देना युवाओं को समाज से जोड़ना नशामुक्त बनाना था। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने कहा कि जिलाध्यक्ष विरेन्द्र जायसवाल के यात्रा द्वारा समाज में एक नई ऊर्जा, एक नई चेतना और आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ है।जिन्होंने इस यात्रा के माध्यम से जिले के सभी स्वजाति गांवों में पहुंचकर वहां के सामाजिक पदाधिकारियों, युवाओं, वरिष्ठजनों, माताओं एवं बहनों से आत्मीय मुलाकात की। यह केवल एक यात्रा नहीं थी, बल्कि समाज को जोड़ने, एक-दूसरे के सुख-दुःख को समझने और एकता के सूत्र में बांधने का एक सराहनीय प्रयास रहा है। इस पहल ने समाज के प्रत्येक वर्ग में उत्साह और विश्वास का संचार किया है। गांव-गांव जाकर संवाद स्थापित करना, सभी को साथ लेकर चलने का संदेश देना यह हमारे समाज की मजबूती का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरकांत सिन्हा प्रांत संयोजक भवन समिति, नंदू सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, सेवाराम सिन्हा प्रदेश निर्वाचन अधिकारी, हरि सिन्हा प्रदेश प्रचार प्रमुख, राजेंद्र सिन्हा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, सुरेश सिहोरे अध्यक्ष नगर पंचायत देवकर, लिलेश्वर सिन्हा कलाकार, देवलाल सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, मोहन सिन्हा जिला मंत्री, अशोक जायसवाल मंडलेश्वर बेमेतरा, अजय सिन्हा मंडलेश्वर नवागढ़ ,डॉ.राजेश सिन्हा सचिव थानखम्हरिया, पोषण सिन्हा जनपद सदस्य बेरला, मदन सिन्हा संरक्षक बेरला, सुरेश सिन्हा संरक्षक नवागढ़, दीपक सिन्हा, केशरीनंदन सिन्हा सोमप्रकाश सिन्हा, जीवन राम सिन्हा पार्षद वार्ड क्रमांक 10 नवागढ़ , श्रीमती हेमलता सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत पदमी, रूखमणि सिन्हा जिला कार्यकारिणी सदस्य, सीमा सिन्हा, पूजा सिन्हा, सहित भारी संख्या में स्वजाति मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन मण्डल सचिव दिलीप जायसवाल ने किया

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india