Explore

Search

August 4, 2026 4:15 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बीच, जन-जन की चिंता मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आशीष जैन

विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बीच, जन-जन की चिंता मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आशीष जैन

प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सोशल मीडिया सहप्रभारी आशीष जैन कहा कि

जहां दुनिया भर में पेट्रोलियम की दरों में भारी उछाल आया है (30% से 50% तक वृद्धि), वहीं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल आर्थिक प्रबंधन के कारण भारत में ईंधन की कीमतों में ऐतिहासिक कटौती की गई है।

यह कदम न केवल महंगाई पर लगाम लगाएगा, बल्कि आम जनता को सीधी राहत भी प्रदान करेगा।

पश्चिम एशिया में जारी संकट के चलते वैश्विक स्तर पर ईंधन की कमी और बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई बड़ी कटौती को जनहित में अहम कदम बताया जा रहा है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 से घटाकर ₹3 कर दी गई है, जबकि डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए जैन ने कहा कि जब दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे समय में केंद्र सरकार का यह फैसला आम नागरिकों को बड़ी राहत देने वाला है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार की जनकल्याणकारी सोच, संवेदनशीलता और दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india