Explore

Search

August 4, 2026 4:14 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

 चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, कांबिंग गस्त सुदृढ करने दिए निर्देश। 

 चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, कांबिंग गस्त सुदृढ करने दिए निर्देश। 

*• अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश।*

 

*• लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायतों के शीघ्र निकाल करने दिए निर्देश।*

 

*• बीट प्रभारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए।*

 

*• विजिबल पुलिसिंग, मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने दिए गए दिशा निर्देश।*

—————————–

*बेमेतरा, 21 मार्च 2026:-* पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण दौरान थाना खम्हरिया एवं पुलिस सहायता केंद्र बिरनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी व जवानों को मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाए जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिए।

 

*एएसपी ने चोरी और* अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और काम्बिंग गश्त करने के निर्देश दिए गए। काम्बिंग गश्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, गली – मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

*उन्होनें* अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायतों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

*बीट प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि* वे अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करें तथा जुआ, अवैध शराब, मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी संकलित करें। निगरानी एवं सूचीबद्ध अपराधियों पर सतत नजर रखें तथा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाएं नियमित रूप से बीट पुस्तिका में अद्यतन करें।

 

*उन्होंने स्पष्ट किया कि* इस व्यवस्था का उद्देश्य थाना/चौकी स्तर पर जनसंपर्क को सुदृढ़ करना एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। बीट प्रणाली से सूचना तंत्र मजबूत होगा और क्षेत्र पर पुलिस का नियंत्रण बेहतर होगा।

 

*एएसपी ने “सशक्त एप” के माध्यम से* वाहनों की चेकिंग कार्यवाही को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।इसके साथ ही, स्मार्ट और हाईटेक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। विजिबल पुलिसिंग और चेकिंग अभियान को सक्रिय करने की बात कही।

 

*इसके अलावा अधिकारी* एवं कर्मचारियों को आमजन/ महिला आगंतुक / रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

 

*निरीक्षण के दौरान* थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, पुलिस सहायता केन्द्र बिरनपुर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, प्रधान आरक्षक मनोज चतुर्वेदी, विनोद पात्रे आरक्षक गौकरण मंडावी, मुकेश चंद्रवंशी एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india