नवागढ़ वितरण केंद्र के ग्राम झाल में ‘समाधान योजना 2026’ की जानकारी, उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ
नवागढ़।
कार्यपालन अभियंता, बेमेतरा संभाग जे.एस. भटनागर के निर्देशानुसार वितरण केंद्र नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम झाल में समाधान योजना 2026 के तहत उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें बकाया बिजली बिल में राहत के प्रावधानों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही योजना का लाभ उठाते हुए अपने लंबित बिजली बिलों का निराकरण कराया। विभाग द्वारा बताया गया कि यह योजना विशेष रूप से घरेलू, बीपीएल एवं कृषि उपभोक्ताओं के लिए राहतकारी साबित हो रही है।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी कनिष्ठ अभियंता (JE) मोहन दास बैरागी, लाइनमैन भोजेंद्र वर्मा एवं आकाश साहू उपस्थित रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल भुगतान करने तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समाधान योजना 2026 का लाभ उठाकर अपने बकाया बिलों का शीघ्र निराकरण कराएं।


