*स्वास्थ्य विभागः भ्रष्टाचार का गढ़? चयन सूची, संलग्निकरण और आदेशों की अवहेलना का सच !*

बेमेतरा – बेमेतरा जिले भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चूका है साथ ही कुछ जनप्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचारीयों का जो ठेका ले रखे है उनके खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 23/03/2026 दिन सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा कार्यालय में हुए भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत पर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पत्रकार से वैध दस्तावेज की माँग कर अपनी भ्रष्टाचार छुपाने की नाकाम कोशिश को अब एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर उनके कारनामें की हकिकत को आम जनता तथा सरकार के जिम्मेदारों को भी लिखित शिकायत देने के बावजूद कार्यवाही के नाम पर शिकायत कर्ता को परेशान व भ्रष्टाचारी को बचाने की मनसूबा रखने वाले के पोल खोलने बेमेतरा जय स्तम्भ चौक तहसील कार्यालय के ठीक सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाऐगा यह की सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत लगातार प्रमाणित जानकारी लेने लगाए गए आवेदन व उनके स्वास्थ्य विभाग मे हुई भ्रष्टाचार को आखिर कौन दे रहा सह यह बेमेतरा की जनता के लिए बडी चिंता का विषय है। बहरहाल आपको अवगत करा दू की किस तरह जनता के सेवक व सरकार के प्रशासनिक पदो मे बैठे जिम्मेदार आम जनता के आखों मे धुल झोकर बेमेतरा जिले के स्वास्थ्य विभाग में हुए घोर भ्रष्टाचार की शिकायत 13 बिन्दु अनुसार किया गया जो इस प्रकार है
*स्वास्थ्य विभाग घोटाला ! चयन सूची में बदलाव, संलग्निकरण में धांधली और अधिकारियों की मनमानी*
वर्ष 2020 से 2025 तक नियमित सीधी भर्ती में कार्यालय में पदस्थ लिपिक श्री रमजान मोहम्मद् द्वारा अपात्र लोगों को पात्र बनाना नियुक्ति आदेश प्रदाय किए गए जिसकी पूर्व में आपके कार्यालय में लिखित रूप में शिकायत कर चुका हूँ जिसमें चयन सूची के सरल क्रमांक में फेर-बदल कर चयन किया गया है।
*स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचारः कैसे हो रहा है चयन, संलग्निकरण और आदेशों का उल्लंघन ?*
वर्ष 2020 से 2025 तक वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत कर्मचारी से मोटी राशि लेकर सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति प्रदाय की गई है जिसमें पदोन्नत कर्मचारी से पचास से साठ हजार रुपये लिया गया है एवं अपात्र कर्मचारीयों को सहायक ग्रेड-3 नियुक्त किर किया गया है। शासन की धनी गाईड लार्डन के अनुसार भृत्य को सहायक ग्रेड-3 में पदोन्नति दिया जाना है लेकिन संबंधित लिपिक द्वारा वार्ड ब्याय से सहायक ग्रेड-3 में पदोन्नति की गई है।
*स्वास्थ्य विभाग में खुली लूट! चयन सूची में छेड़छाड़, संलग्निकरण का खेल और भ्रष्टाचार का अंबार*
छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार भण्डार शाखा/ स्टोर प्रभारी जिनको कार्य करते हुए 3 वर्ष हो चुके है उन स्टोर प्रभारी को हटाकर नया स्टोर प्रभारी बनाने की शासन द्वारा विगत 2 वर्षों पूर्व कार्यालय को आदेश प्राप्त किया गया था। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला तरा को निर्देशानुसार कु. कु. नेहा चौबे (फार्मासिस्ट ग्रेड-2) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कारेसरा को स्टोर शाखा का प्रभार दिया गया।
श्री मोहित कुमार कौशल (फार्मासिस्ट ग्रेड-2) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला जिला बेमेतरा को वर्ष 2016-17 से 2026 तक संलग्निकृत होकर कार्य कर रही है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा के द्वारा संलग्निकृत कर्मचारी का कार्यालय से अवैधानिक रूप से वेतन / आहरण किया जा रहा है।
चूंकि कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्य अधिकारी जिला बेमेतरा में सेटप अनुसार फार्मासिस्ट ग्रेड-2 का पद स्वीकृत नहीं है फिर वेतन किसकी अनुमति से आहरण किया गया है महोदय जी वर्ष 2016-17 से प्रतिवर्ष 2 से 3 करोड़ दवा, उपकरण सामग्री का बजट आबंटन सिर्फ कागजी कार्यवाही होकर रह गया है। चूंकि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दवा सी.जी.एम.एस.सी. द्वारा प्रदाय की जा रही है।
*स्वास्थ्य विभागः भ्रष्टाचार का काला अध्याय ! चयन सूची में हेरफेर, आदेशों की अवहेलना और मनमानी*
कोविड काल में प्रतिवर्ष राज्य एवं केन्द्र शासन से 20 से 30 करोड़ बजट जिला को प्रदाय किया गया इनके द्वारा क्या किया गया? इनको 2024 में हटाने के बाद विगत 2 वर्षों में क्या कार्य किया गया और किस आधार पर वेतन दिया जा रहा है जिसकी जांच किया जाना अति आवश्यक है एवं 2016-17 से 2026 तक इनकी निजि संपत्ती एवं इनके कार्यकाल की अंतर विभागीय समिति बनाकर जांच कराना अति आवश्यक है।
*स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला! चयन सूची, संलग्निकरण और आदेशों की अनदेखी का पूरा सच*
इस संबंध में मेरे द्वारा मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, संचालक, कलेक्टर बेमेतरा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा को लगभग 10 बार शिकायत कर चूका हूँ किन्तु आज-पर्यन्त तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला बेमेतरा वर्ष 2022 से 2026 तक श्रीमती लता बंजारे डी.पी.एम. द्वारा बिना विज्ञापन निकाले श्री शिवदास (लेखा शाखा एन.एच.एम.) जिला चिकित्सालय बेमेतरा एवं कु. अंजली रात्रे की नियुक्ति की गई है यह दोनों कर्मचारी जिला बलौदाबाजार भाटापारा के निवासी है। 2022 से 2025 तक इनकी निजि सचिव श्री ओमप्रकाश कश्यप डी.ए.एम. एवं मयंक जैन डी.डी.एम. द्वारा मिटींग हॉल / प्रशिक्षण कक्ष में बिना निविदा निकाले लगभग 15 लाख का फर्जी बिल बनाकर भ्रष्टाचार किया गया। श्रीमती लता बंजारे द्वारा अपने निजि रिस्तेदार की वाहन अधिग्रहण कर निजि कार्य चर्च जाने में उपयोग की जाती है एवं रक्षाबंधन, होली की अवकास पर आपके कार्यालय में वाहन की लॉग बुक में टी.एल. बैठक में जाना दर्शाया गया है। जिसकी शिकायत कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा में कर चुका हूँ वर्ष 2023 एवं 2025 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बेमेतरा अंतर्गत विभिन्न पदो की भर्ती प्रक्रिया में श्री विजय साहू को विभिन्न पदों के पेपर लेने रायपुर भेजा गया था।
*स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचारः कैसे हो रहा है चयन, संलग्निकरण और आदेशों का उल्लंघन?*
महोदय जी, श्री विजय साहू की परीक्षा में ड्यूटी भी लगाई गई थी जिसकी शिकायत मेरे द्वारा आपके कार्यालय में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं उच्च कार्यालय में की जा चुकी है। चूंकि विजय साहू की पत्नि श्रीमती योगितां साहू स्टाफ नर्स की परीक्षा में सम्मिलित थी फिर किस नियम या आधार पर इनकी ड्यूटी लगाई गई विशेष सूत्रों से पता चला है कि, वर्ष 2023 एवं 2025 के परीक्षा की प्रश्न पत्र रायपुर में ही लिफाफा खोलकर पेपर लिक कर दिया गया था।
*स्वास्थ्य विभाग में खुली लूट! चयन सूची में छेड़छाड़, संलग्निकरण का खेल और भ्रष्टाचार का अंबार*
वर्ष 2016 से 2026 तक राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम जिला बेमेतरा में व्यप्त भ्रष्टाचार की शिकाय मेरे द्वारा आपके कार्यालय में पूर्व की जा चुकी है वर्ष 2025 राष्ट्रीय क्षय दिवस करने हेतु शासन द्वारा लगभग 60 हजार का बजट आवंटन किया गया था लेकिन डी.पी.एम. एवं डी.ए.एम. की मेहरबानी से लगभग 1 लाख 60 हजार के फर्जी बिल बनाकर राशि निकाली गई है। राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण की बैठक / प्रशिक्षण / यात्रा भत्ता पूरे होशो-हवास में भ्रष्टाचार किया गया। पेन एवं फोल्डर रुपये 5 को प्रति नग 20 रुपये दर्शाया गया 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टेमरी में लगभग 30 मरीजों की जांच दर्शाई गई है एवं उसका यात्रा भत्ता निकाली गई है।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी खण्डसरा, नवागढ़, बेरला व साजा द्वारा अपने निजि हित अनुसार कर्मचारी को संलग्न किया गया है। चूंकि 2025 की स्थानांतरण निति में स्पष्ट निर्देश है कि, 05 जून 2025 के बाद किसी भी कर्मचारी को संलग्न नहीं किया जावेगा। जिला चिकित्सालय बेमेतरा में पदस्थ डॉ. बी.एल.राज जिला भण्डार शाखा में श्री मोहित कुमार कौशन (फार्मासिस्ट) श्री देवेन्द्र नामदेव (आर.एच.ओ. उप स्वास्थ्य केन्द्र करचुवा) को जिला कार्यालय बेमेतरा श्री अजमूद्दीन शेख (आर.एच.ओ. उप स्वास्थ्य केन्द्र बदनारा) को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवागढ़ में लेखापाल का कार्य कराया जा रहा है एवं अन्य 100 कर्मचारीयों को संलग्न किया गया है जिसकी शिकायत आपके कार्यालय सी एम.ओ. कार्यालय, उच्च कार्यालय में की जा चुकी है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। डॉ. बी.एल.राज (डी.एच.ओ.) क्षेत्र भ्रमण में बताते है एवं इनकोनई बुलेरो वाहन से क्षेत्र में अवैध रूप में वसूली करने का ठेका दिया जा चुका है चूंकि विधानसभा सत्र दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 13.03.2026 में प्रकाशित खबर स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन की घोषणा अनुसार संलग्निकरण समाप्त किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत दैनिक समाचार पत्र की छायाप्रति संलग्न है।
*स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला! चयन सूची, संलग्निकरण और आदेशों की अनदेखी का पूरा सच*
स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा अंतर्गत समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारीयों द्वारा बिना ज्य शासन की स्वीकृति के गैर मान्यता प्राप्त संस्था / अस्पताल के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक 2018 से 2024 तक मोटी राशि लेकर आहरण कर भुगतान किया गया है। इस संबंध में मेरे द्वारा कई बार आपके कार्यालय एवं सी. एम. ओ. कार्यालय में लिखित शिकायत किया जा चुका है। लेकिन डॉ. अमृतलाल लोहलेडर एवं कार्यालय में पदस्थ लिपिक द्वारा खुलकर बचाव किया जा रहा है बड़ी ही खुशी की बात है कि श्रीमती भानू बंजारे (सहायक ग्रेड-2) द्वारा अपने पुत्र का बिलासपुर हॉस्पिटल बिलासपुर में जो कि गैर मान्यता प्राप्त संस्था है आहरण किया गया है। जिला बेमेतरा स्वास्थ्य विभाग में गैर मान्यता प्राप्त संस्था / अस्पताल की चिकित्सा देयक की जांच बी.टी.आर. के आधार पर 2018 से 2024 तक अपने कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टर की निर्देशन में समिति बनाकर जांच का सादर अनुरोध है।
स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा में भ्रष्टाचार की चर्चा आज-कल बहुत चल रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खण्डसरा, नवागढ़, बेरला पुरानी यात्रा भत्ता को निकालने के संबंध में 40 प्रतिशत एवं नए वित्तीय वर्ष की यात्रा भत्ता में 30 प्रतिशत वसूल किया जा रहा है इस कार्य में श्री प्रदीप कुमार तिवारी, खण्डसरा, प्रतिक कुमार, बेरला, भानू बंजारे एवं अजमूद्दीन शेख नवागढ़, श्री दिनेश मेश्राम साजा, दिन-रात अग्रीम वसूली में लगे हुए हैं। वर्ष 2024-25 में श्री देवेन्द्र चंद्राकर (आर एच.ओ. झाल) द्वारा 4 किलोमीटर दूरी का यात्रा भत्ता बी. एम. ओ खण्डसरा द्वारा आहरण किया गया इसी प्रकार जिले में कई प्रकार के कर्मचारी 3 से 5 किलोमीटर का यात्रा भत्ता कई कर्मचारी ऐसे हैं जो कि दुर्ग, रायपुर का दौरा नहीं किए है किन्तु उनके द्वारा दुर्ग, रायपुर का यात्रा भत्ता बनाकर प्रस्तुत एवं आहरण किया गया है। अतः 2018 से 31 दिसम्बर 2025 तक समिति बनाकर जांच कराने का सादर अनुरोध है।
*स्वास्थ्य विभागः भ्रष्टाचार का काला अध्याय ! चयन सूची में हेरफेर, आदेशों की अवहेलना और मनमानी*
विगत वर्ष 2024-25 में श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला बेमेतरा द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अनुशंसा पर स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। स्थानांतरण निति 2025 की कंडिका 1.5 में स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि किसी भी परीविक्षाधिन अधिकारी / कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं किया जावेगा लेकिन चिकित्सा घोटालेबाज श्री खिलेश्वर प्रसाद दमगरे (सहायक ग्रेड-3) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संबलपुर परीविक्षाधिन का स्थानांतरण जिला चिकित्सालय बेमेतरा में किया गया है। श्री रविकुमार बंजारे (स्वीपर संलग्न) कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा से प्रशासकीय आधार पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा किया गया है। इस संबंध में मेरे द्वारा कार्यालय सी.एम.ओ., कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय संचालक, सचिव सामान्य प्रशासन को शिकायत की गई थी किन्तु आज-पर्यन्त तक इस विषय में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर डॉ. अमृतलाल लोहलेडर 30 जून 2025 को उपस्थित हुए इन साहब का क्या कहना बहुत ही अच्छे आदमी है इनके द्वारा किसी सामग्री जैसे आलू, धनिया, मिर्च से लेकर कपड़े तक विगत 8 माह में जो सामग्री क्रय की गई है उक्त समस्त राशि शासन के खाते से आहरण कर शासन के साथ धोखाधड़ी किए है। अत. बी.टी.आर. के आधार पर समस्त देयकों का भौतिक सत्यापन अपनी समिति से करवाने का सादर अनुरोध है।
बेमेतरा जिले के अंतर्गत समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र में पर्याप्त स्टाफ होने के बाद सी.एच.ओ., आर.एच.ओ., प्रभारी, मितानिन होने के बाद भी वर्ष 2025-26 में माता एवं शिशु मृत्यु सर्वाधिक हुई है। इसके लिए जिम्मेदार कौन है ? चुंकि उप स्वास्थ्य केन्द्रों ताला लगा रहता है। कर्मचारी मुख्यालय में निवास नहीं करते है अपने निजि कर्मचारीयों को निजि स्वार्थ के तौर पर संलग्न कर रखा गया है एवं कर्मचारी मुख्यालय पर निवास नहीं करते इस संबंध में मेरे द्वारा आपके कार्यालय एवं विवाद प्रमुख को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। अतएव उक्त विषय में गंभीरता पूर्वक जांच कराने जाने की लिखित शिकायत लगातार किया गया किंतु जांच के नाम पर महज दिखावे व शिकायतकर्ता को दबाने का प्रयास किया गया साथ ही कुछ जनप्रतिनिधियों ने इतनी बडी भ्रष्टाचार से बचा लेने की हौसला देने वाले के वजह से बेमे जिले मे भय भ्रष्टाचार बढते जा रहा है साथ ही स्वास्थ्य विभाग में जो जिम्मेदार बैठे है व जिला के स्वास्थ्य को पूरी तरह बर्बाद करने मे तुले हुए है इसी वजह से भ्रष्टाचारीयों को सह और शिकायकर्ता को परेशान किया जा रहा है जिन्हे पत्रकार साथी परेशान होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का अल्टी मेट दिया है अब देखने वाली बात यह है की दोषियो के खिलाफ जाच होगी या फिर पत्रकार धरना प्रदर्शन करेगे बेमेतरा जिले मे व्याप्त भय भ्रष्टाचार व और तानाशाही मनमानी पर आखिर कौन लगाएगा अंकुश यह देखने वाली बात है कहा। हिरेंद्र मिश्रा शिकायतकर्ता व एक पत्रकार।
उपरोक्त विषयों पर शिकायकर्ता हिरेंद्र मिश्रा पत्रकार द्वारा यह अल्टीमेट जिला प्रशासन को आवेदन कर दिनांक 23.03.2026 कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा को भ्रष्टाचार की जांच कराने के संबंध में आवेदन दिया जा चुका है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। जिनके विरोध पर यह धरना प्रदर्शन करने की बात कही गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी खण्डसरा, नवागढ़, बेरला, साजा में बिन्दुवार व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने की असीम कृपा करें अन्यथा दिनांक 23.03.2026 को हम समस्त मिडिया ग्रुप कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा किए गए लापरवाहीयो के वजह से बेमेतरा तहसील कार्यालय के सामने टेन्ट लगाकर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन / प्रशासन की होगी।


