Explore

Search

August 4, 2026 5:38 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बाड़ियों एवं फार्म हाउसों में अवैध मादक पदार्थ (नशे) का उत्पादन या भंडारण तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन जांच जारी।

 बाड़ियों एवं फार्म हाउसों में अवैध मादक पदार्थ (नशे) का उत्पादन या भंडारण तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन जांच जारी।

*• ईट भठ्ठों में ठेकेदार, बाडी एवं फैक्ट्री और बाहर से आये मजदुरो, होटलों, ढाबों, लॉज, घुमंतु, डेरा एवं मुसाफिर लोगो की गई चेकिंग कार्यवाही।*

 

*• भीड़भाड़ वाली जगहों, बस स्टैंड, चौपाटी, संदिग्ध व्यक्तियों की गई चेकिंग कार्यवाही।*

 

*• डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने बाड़ियों एवं फार्म हाउसों की सघन जांच ड्रोन कैमरा के माध्यम से करने दिए निर्देश।*

———————————–

*बेमेतरा, 13 मार्च 2026:-* पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा घुमंतु, डेरा लगाकर रहने, ठेला, गुमटी लगाने वाले, फेरी कपडा बेचने वाले, ईट भठ्ठों में ठेकेदार एवं आये मजदुरों, बाड़ियों एवं फार्म हाउसों, फैक्ट्री व उसमें काम करने वाले ठेकेदार व मजदुरों और मकान किराये पर रहने एवं अन्य मुसाफिर लोगो की चेकिंग अभियान कार्यवाही लगातार की जा रही है।

 

*इसी क्रम में जिले के* विभिन्निल थाना/चौकी प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत स्थित बाड़ियों एवं फार्म हाउसों की सघन जांच की गई। कि वहां किसी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ (नशे) का उत्पादन या भंडारण तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित तो नहीं हो रही हैं। इस संबंध में थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों एवं बाड़ी में कार्यरत मजदूरों व ठेकेदारों की जानकारी एकत्र कर उनका सत्यापन करने की कार्यवाही की जा रही हैं।

 

*इसके अलाव* घुमंतु, डेरा लगाकर रहने, ठेला, गुमटी लगाने वाले, फेरी कपडा बेचने वाले, ईट भठ्ठों में ठेकेदार एवं आये मजदुरों, बाड़ियों एवं फार्म हाउसों, फैक्ट्री व उसमें काम करने वाले ठेकेदार व मजदुरों और मकान किराये पर रहने एवं अन्य मुसाफिर लोगो की चेकिंग कार्यवाही किया गया।

 

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) (भा.पु.से.) ने* थाना एवं चौकी प्रभारियों को थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत स्थित बाड़ियों एवं फार्म हाउसों की सघन जांच ड्रोन कैमरा के माध्यम से करने निर्देश दिए गए।

 

*इस अभियान का* उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना एवं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। बेमेतरा पुलिस सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कृतसंकल्पित है और इस अभियान में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india