Explore

Search

August 4, 2026 6:18 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और संपर्क नंबर जारी

ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और संपर्क नंबर जारी

*बेमेतरा 12 मार्च 2026:-* ग्रीष्मकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला बेमेतरा में पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला, विकासखंड एवं जनपद स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा उनके संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

 

जिला प्रशासन ने बताया कि गर्मी के दौरान किसी भी ग्राम या क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने, हैंडपंप खराब होने अथवा बंद होने की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पेयजल कंट्रोल रूम भी गठित किया गया है। इसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

 

इसके अलावा नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 भी जारी किया गया है, जिस पर पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गर्मी के मौसम में आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न स्तरों पर निम्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है—

 

जिला स्तर पर नोडल अधिकारी

 

श्री मोतीलाल ठाकुर, सहायक मानचित्रकार

मोबाइल नंबर: 7389531388

 

 

बेमेतरा विकासखंड स्तर पर

 

श्री संतोष कुमार नायक, सहायक अभियंता

मोबाइल नंबर: 7049301410

 

 

बेमेतरा जनपद स्तर पर

 

श्री योगेश कुमार सिन्हा, उपअभियंता

मोबाइल नंबर: 8085527621

 

 

नवागढ़ विकासखंड स्तर पर

 

श्री डी.के. कोशले, उपअभियंता

मोबाइल नंबर: 8871926074

 

 

साजा विकासखंड स्तर पर

 

श्री संदीप प्रधान, सहायक अभियंता

मोबाइल नंबर: 8770439831

 

 

साजा जनपद स्तर पर

 

श्री ए.के. करैया, उपअभियंता

मोबाइल नंबर: 8878832200

 

 

बेरला जनपद स्तर पर

 

श्री डी.एल. वर्मा

मोबाइल नंबर: 9691188118

 

 

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित नोडल अधिकारी अथवा टोल फ्री नंबर पर जानकारी दें, ताकि समस्या का शीघ्र निराकरण किया जा सके। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा और पेयजल व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india