Explore

Search

August 4, 2026 7:19 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

लखपति दीदी योजना से आत्मनिर्भर बनीं यशोदा मरकाम

लखपति दीदी योजना से आत्मनिर्भर बनीं यशोदा मरकाम

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार, बिहान से जुड़कर बढ़ी आय*

 

*बेमेतरा, 07 मार्च 2026:* महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित लखपति दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसी योजना का लाभ लेकर यशोदा मरकाम आज आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और उनकी सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

 

यशोदा मरकाम “जय मां शक्ति स्व-सहायता समूह” से जुड़ी हुई हैं। पहले उनके परिवार की आय सीमित थी, जिससे घर की आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन हो जाता था। लेकिन स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई दिशा मिली और उन्होंने अपने जीवन में बदलाव लाने का संकल्प लिया।

 

लखपति दीदी योजना के तहत यशोदा मरकाम ने 5 लाख रुपए का ऋण प्राप्त किया। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आय के नए साधन विकसित करने में किया। उनकी मेहनत और लगन के कारण आज उनका काम अच्छी तरह से चल रहा है।

 

आज यशोदा मरकाम की वार्षिक आय लगभग 1 लाख 50 हजार से 2 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे अपने बच्चों की पढ़ाई तथा परिवार की अन्य जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर पा रही हैं।

 

यशोदा मरकाम इस उपलब्धि का श्रेय शासन की योजनाओं को देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करती हैं। उनका कहना है कि सरकार की इस योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है और अब वे अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार का सहयोग कर पा रही हैं।

 

यशोदा मरकाम की यह सफलता दर्शाती है कि यदि महिलाओं को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उनकी यह प्रेरक कहानी अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india