Explore

Search

August 4, 2026 9:13 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

• पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।

• पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।

 

*• थाना नांदघाट में जुआ एक्ट के तहत 01 प्रकरण में 05 जुआडियों से नगदी रकम 3,140/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त।*

———————————–

*बेमेतरा, 23 फरवरी 2026 :-* पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नांदघाट पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर ग्राम किरता कुंआ घाट के पास आम जगह में रेड कार्यवाही कर 05 जुआड़ी से नगदी रकम 3,140/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।

 

*22 फरवरी 2026 को* थाना नांदघाट पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम ग्राम किरता कुंआ घाट के पास आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सुचना पर थाना नांदघाट पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 05 जुआड़ी पकड़े गए।

 

*जिसमें थाना नांदघाट में* 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियानो 01. शुभम क्षत्री उम्र 21 साल, 02. रामप्रसाद निषाद उम्र 53 वर्ष, 03. नरसिंह पाल उम्र 22 वर्ष, 04. ओमप्रकाश साहू उम्र 37 वर्ष, 05. शत्रुहन निषाद उम्र 52 वर्ष, सभी निवासी ग्राम किरता थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 3,140/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।

 

*इस संपूर्ण कार्रवाई में* थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक खुलेश्वर गायकवाड, विजय शुक्ला, आरक्षक प्रताप सिंह यादव, सुरेश सोनकर, नरेन्द्र बंजारे, महेन्द्र वर्मा, कमलेश ध्रुव, लालचंद भारती सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india