Explore

Search

August 4, 2026 10:30 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वन्दे मातरम् रैली का आयोजन

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वन्दे मातरम् रैली का आयोजन

 

आईएसबीएम विश्वविद्यालय, नवापारा–कोसमी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से वन्दे मातरम् रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक सदस्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रैली की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर से हुई, जो निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः परिसर में संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने वन्दे मातरम् एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. बी. पी. भोल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों और कर्मचारियों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय की सामाजिक और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शुभाशीष बिस्वास ने अपने संबोधन में कहा कि वन्दे मातरम् रैली जैसे कार्यक्रम युवाओं में एकता, सहयोग और जिम्मेदार नागरिक बनने की चेतना को मजबूत करते हैं।

इस कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस सदस्य श्री मुकुल ठाकुर द्वारा किया गया, जबकि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिवाकर तिवारी ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी सहभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रैली का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के संकल्प के साथ हुआ।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india