Explore

Search

August 4, 2026 11:24 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

लक्ष्य फाउंडेशन बेमेतरा ने सेना के 78 वी दिवस को सेलिब्रेट किए और अग्नि वीर की तैयारी कर रहे कैडेटों को सेना के पराक्रम और वीरगति प्राप्त सैनिकों की गाथा सुनाया गया ।

लक्ष्य फाउंडेशन बेमेतरा ने सेना के 78 वी दिवस को सेलिब्रेट किए और अग्नि वीर की तैयारी कर रहे कैडेटों को सेना के पराक्रम और वीरगति प्राप्त सैनिकों की गाथा सुनाया गया ।

भारतीय सेना दिवस भारत के वीर जवानों की बहादुरी, समर्पण, साहस, बलिदान और गौरवगाथा को सम्मान देने और याद करने के लिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के वीर जवानों की निस्वार्थ सेवा को याद किया जाता है। यह दिन उस अवसर को याद करने के लिए जब 1949 में जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) के.एम. करिअप्पा ने आखिरी ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल एफ.आर.आर. बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी।

 

बता दें कि वह आजाद भारत के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने थे। 15 जनवरी 1949 से भारतीय सेना दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई। आजादी के शुरुआती वर्षों से लेकर आज तक देश को सुरक्षित रखने में सेना की अहम भूमिका रही है। ऐसे में हम सभी को सेना के जवानों पर गर्व करना चाहिए और सम्मान देना चाहिए। लक्ष्य फाउंडेशन बेमेतरा संस्थापक और मुख्य प्रशिक्षक पवन कुमार ने बताया जब से लक्ष्य फाउंडेशन की स्थापना हुए है 2018 से अपने हर बैच के साथ यह दिवस को हर्ष उल्लास से मनाते आ रहे है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india