*• एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “हमर पुलिस हमर बाजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।*

*• साइबर जागरूकता की दिशा में बेमेतरा पुलिस की पहल- शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अंधियारखोर के स्कूली बच्चों को कराया गया साइबर सेल बेमेतरा का शैक्षणिक भ्रमण।*
*• साइबर सेल बेमेतरा पुलिस की यह पहल बच्चों में साइबर सुरक्षा के प्रति समझ और सतर्कता विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम।*
——————————–
*बेमेतरा, 14 जनवरी 2026 :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव तथा एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत “हमर पुलिस हमर बाजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से जिले के हॉट बाजारों एवं ग्रामों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
*इसी क्रम में आज 14 जनवरी 2026 को* साइबर सेल बेमेतरा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अंधियारखोर के शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति में छात्र एवं छात्राओं को साइबर सेल बेमेतरा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्र एवं छात्राओं को साइबर सेल के कार्यों, साइबर अपराधों के प्रकार तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
*साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा* छात्र एवं छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं पासवर्ड की सुरक्षा, मोबाइल व इंटरनेट के जिम्मेदार उपयोग के बारे में समझाया गया। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
*कार्यक्रम के अंत में बच्चों को* साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर उन्हें स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। बेमेतरा पुलिस की यह पहल बच्चों में साइबर सुरक्षा के प्रति समझ और सतर्कता विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
*इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान* साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक लोकेश सिंह, आरक्षक पीलाराम साहू, विनोद सिंह राजपूत एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अंधियारखोर के शिक्षक श्री विवेक शर्मा एवं अन्य शिक्षिका/शिक्षकगण, बडी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।


