Explore

Search

August 5, 2026 1:01 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बारगांव विद्यालय की तन्नू बेग हॉकी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएगी अपना दमखम

*बारगांव विद्यालय की तन्नू बेग हॉकी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएगी अपना दमखम*

*ग्वालियर में 2 से 7 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में करेगी अपने खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन*

 

द राम भक्त (बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- बारगांव की बेटी आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है व अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम व लगन से अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता के नए – नए आयामों को छू रही है और साथ ही अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपने गांव,जिला व राज्य का नाम रोशन कर रही है स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 69 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता बालिका वर्ग 19 का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर शहर में दिनांक 2 से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है जिसमें जिला बेमेतरा के अंतर्गत विकासखण्ड बेरला के शास.उच्च.माध्य.विद्यालय बारगांव की कक्षा 11 वी की छात्रा तन्नू बेग का चयन हॉकी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है जहां वे छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी ग्रामीण अंचल से ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होना गांव सहित जिले के लिए गौरांवित का पल है

*राष्ट्रीय स्तर पर हुआ ग्रामीण अंचल से खिलाड़ी का चयन*

दंगल फिल्म के डायलॉग हमारे गांव की छोरियां छोरे से कम ना है को ग्रामीण अंचल से ग्राम बारगांव की बेटी तन्नू बेग ने साबित कर दिखाया अपने माता पिता के सहयोग व व्यायाम शिक्षिका (कोच) तुलसी साहू के मार्गदर्शन में नियमित हॉकी खेल का अभ्यास कर गुण सिख अपने खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर चयनित होकर अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया

*माता– पिता ने देखा सपना बेटी ने किया पूरा*

खिलाड़ी तन्नू बेग की माता जलीलुन बी एक गृहिणी है और पिता रहमान बेग एक कृषक है,वे अपने बेटी को हॉकी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर खेलते देखना का उनका सपना था आज उनका यह सपना उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत और लगन से पूरा करके दिखाया

*राज्य स्तर पर किया था अपने उम्दा खेल कौशल का प्रदर्शन*

जिला राजनादगांव में आयोजित 25 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता में खिलाडी तन्नू बेग ने अपनी उम्दा खेल कौशल का परिचय देते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर सराहना प्राप्त की और अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दुर्ग संभाग की टीम को स्वर्ण पदक जीताने में अहम भूमिका निभाई और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा की पहचान से राष्ट्रीय स्तर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया

*मेरी प्रेरणा और शक्ति मेरी कोच है*

खिलाड़ी तन्नू बेग ने बताया कि मेरी प्रेरणा और मेरी शक्ति मेरी व्यायाम शिक्षिका (कोच) तुलसी साहू है जिनके कड़ी मेहनत और कुशल मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच पाना संभव हो पाया कोच के द्वारा नियमित सुबह/शाम हॉकी खेल का अभ्यास कराना व टिम वर्क,खेल भावना,अनुशासन के बारे में बताना कोच के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था

*भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बन देश के किए मेडल जीतना*

खिलाड़ी तन्नू बेग का सपना है कि अपनी कड़ी मेहनत और खेल में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बन ओलंपिक खेल में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना और अपने गांव,जिला,प्रदेश व देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराना

*व्यायाम शिक्षिका (कोच ) तुलसी साहू ने कहा कि*

खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है,खेल हमे अनुशासन और एकता का संदेश देता है,हॉकी खेल का जुनून बारगांव की मिट्टी में रचा–बसा है,यह एक गौरव क्षण है कि विद्यालय की छात्रा हॉकी खिलाड़ी तन्नू बेग का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है,जहां वे मध्यप्रेश के ग्वालियर शहर में आयोजित 69 वी राष्ट्रीय शालेय हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी,इनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम का सुखत परिणाम है,राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना गर्व और प्रेरणा का क्षण है,क्योंकि इससे इनकी खेल यात्रा को नया आयाम मिलेगा और कठिन परिश्रम,अनुशासन व नियमित अभ्यास के बल पर भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व करने मौका मिलेगा इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से हॉकी खिलाड़ी भाग लेंगे और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच खिलाड़ी तन्नू बेग के प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी

*विद्यालय के प्राचार्य श्याम सिंह ने कहा की* कक्षा 11 वी की छात्रा तन्नू बेग का चयन हॉकी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर होना विद्यालय के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है,विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका तुलसी साहू के कड़ी मेहनत और परिश्रम व कुशल मार्गदर्शन में छात्र/छात्राएं निरंतर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है और नई कीर्तिमान स्थापित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है,सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने छात्रा की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कमाना

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india